Move to Jagran APP

लुधियाना नगर निगम की मेजरमेंट बुक गायब, आरटीआइ एक्टिविस्ट रोहित ने सीएम चन्नी को शिकायत भेजी

नगर निगम की बीएंडआर ब्रांच के खिलाफ आरटीआइ एक्टिविस्ट रोहित सभ्रवाल ने अब मुख्यमंत्री को शिकायत भेज दी है। रोहित सभ्रवाल का आरोप है कि विकास कार्यों की मेजरमेंट बुक गायब कर दी हैं। उन्होंने शिकायत में कहा है कि निगम अफसरों ने इस दौरान हेराफेरी की।

By Vipin KumarEdited By: Published: Thu, 09 Dec 2021 09:10 AM (IST)Updated: Thu, 09 Dec 2021 09:10 AM (IST)
लुधियाना नगर निगम की मेजरमेंट बुक गायब, आरटीआइ एक्टिविस्ट रोहित ने सीएम चन्नी को शिकायत भेजी
आरटीआइ एक्टिविस्ट रोहित सभ्रवाल ने मुख्यमंत्री को शिकायत भेज दी है। (सांकेतिक तस्वीर)

जासं, लुधियाना। नगर निगम की बीएंडआर ब्रांच के खिलाफ आरटीआइ एक्टिविस्ट रोहित सभ्रवाल ने अब मुख्यमंत्री को शिकायत भेज दी है। रोहित सभ्रवाल का आरोप है कि बीएंडआर ब्रांच के कर्मचारियों व अफसरों ने 2014 से 2020 के बीच करवाए गए विकास कार्यों की मेजरमेंट बुक गायब कर दी हैं। उन्होंने शिकायत में कहा है कि निगम अफसरों ने इस दौरान हेराफेरी की। जब इसकी जानकारी आरटीआई के जरिये मांगी तो निगम ने यह जानकारी उपलब्ध नहीं करवाई।

loksabha election banner

इसके बाद राेहित ने इसकी शिकायत चीफ विजिलेंस अफसर को दी तो उसके बाद भी यह रिकार्ड उपलब्ध नहीं करवाया। इससे साफ है कि निगम अफसरों व कर्मचारियों ने जानबूझकर यह रिकार्ड गायब कर दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस मामले की जांच कर अफसरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने की मांग की है। गाैरतलब है कि नगर निगम लुधियाना अकसर अपने कारनामाें काे लेकर हमेशा चर्चा में रहती है।

यह भी पढ़ें-ओमिक्रोन अलर्ट: पंजाब में स्वास्थ्य विभाग की हड़ताल से आरटीपीसीआर जांच पर लगी ‘ब्रेक’, 5 हजार सैंपल करने पड़े स्टोर; दिल्ली भेजे जा रहे सैंपल

यह भी पढ़ें-21 किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार

दोराहा। दोराहा पुलिस ने जीटी रोड पर कददों चौक के पास एक व्यक्ति को 21 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित उत्तर प्रदेश के फतेहपुर का रहने वाला है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दोराहा थाना के एसएचओ नछत्तर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने कद्दों चौक पर नाका लगाया था।

इसी दौरान उन्हें एक युवक पैदल आता दिखाई दिया जिसने सिर पर एक प्लास्टिक का थैला रखा हुआ था। पुलिस को देख नौजवान घबरा गया और पीछे की ओर वापस जाने लगा। पुलिस को उसकी हरकत पर शक हुआ और पुलिस ने उसे पकड़ थाले की जांच की तो उसमें 21 किलो गांजा बरामद हुआ। आरोपित की पहचान पिंटू (निवासी टोनी थाना खागा, जिला फतेहपुर, यूपी) के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें-जनरल रावत ने युवाओं को दिया था गुरु मंत्र, आसमां छूने की कोशिश करोगे तो चांद तारों तक पहुंच जाओगे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.