Move to Jagran APP

ठिठुर रहा निगम का लुक प्लांट, सड़कें बनी छलनी, प्राइवेट भर रहा ज्वाइंट

सर्दियों में इस बार रिकार्ड तोड़ बारिश हुई और शहर के अलग अलग हिस्सों में बरसाती पानी जमा हुआ। जिसकी वजह से शहर की ज्यादातर सड़कें छलनी हो चुकी हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Mar 2019 06:00 AM (IST)Updated: Fri, 15 Mar 2019 06:00 AM (IST)
ठिठुर रहा निगम का लुक प्लांट, सड़कें बनी छलनी, प्राइवेट भर रहा ज्वाइंट
ठिठुर रहा निगम का लुक प्लांट, सड़कें बनी छलनी, प्राइवेट भर रहा ज्वाइंट

जागरण संवाददाता, लुधियाना : सर्दियों में इस बार रिकार्ड तोड़ बारिश हुई और शहर के अलग-अलग हिस्सों में बरसाती पानी जमा हुआ। इसकी वजह से शहर की ज्यादातर सड़कें छलनी हो चुकी हैं। सड़कें टूटने की वजह से जगह-जगह दुर्घटनाएं हो रही हैं। शहरवासियों को उम्मीद थी कि मार्च दूसरे सप्ताह के बाद मौसम में सुधार हो जाएगा और उसके बाद निगम शहर में पेचवर्क शुरू कर देगा। लेकिन मौसम आए दिन अपना रंग बदल रहा है। इसकी वजह से नगर निगम के लुक प्लांट को ठंड लग गई और निगम अफसर प्लांट को शुरू नहीं करवा पा रहे। वहीं दूसरी तरफ एलिवेटिड रोड का निर्माण करने वाली कंपनी ने अपना लुक प्लांट चलाकर फिरोजपुर रोड पर पेचवर्क शुरू कर दिया। जिसके बाद नगर निगम अफसरों की नियत पर शक होने लगा है।

loksabha election banner

नगर निगम अफसरों का तर्क है कि मौसम हर दिन बदल रहा है। कभी तेज धूप हो रही है तो कभी बारिश। इसकी वजह से उनके लिए लुक प्लांट शुरू करने में दिक्कत आ रही है। अफसरों का कहना है कि जैसे ही मौसम पूरी तरह से साफ हो जाएगा वैसे ही लुक प्लांट शुरू कर दिया जाएगा। उसके बाद पूरे शहर में पेचवर्क का काम शुरू किया जाएगा।

इससे साफ है कि अभी अगले कुछ दिनों तक शहर वासियों को टूटी सड़कों से निजात मिलने वाली नहीं है। अब सवाल यह है कि जब निजी कंपनी अपना लुक प्लांट चला सकती है तो नगर निगम अफसर क्यों नहीं प्लांट चला रहे? निगम को नहीं मिली अभी तक लुक

नगर निगम अफसर भले ही मौसम का बहाना बना रहे हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि अभी तक नगर निगम पेचवर्क के लिए मैटीरियल ही नहीं जुटा पाए। जानकारी के मुताबकि नगर निगम के पास अभी तक सिर्फ क्रेशर आई है जबकि रेत व लुक अभी नहीं पहुंची है। लुक व बजरी न होने की वजह से नगर निगम पेच लगाने के लिए मेटीरियल तैयार नहीं कर पा रहा। शेड्यूल तैयार प्लांट चालू होते ही शुरु होगा पैचवर्क

नगर निगम अधिकारियों की मानें तो पेचवर्क के लिए जोन वाइज शेड्यूल तैयार कर दिया गया है। सर्दियों से पहले करवाए गए पेचवर्क के रूट के मुताबिक शेड्यूल बनाया गया है। इस बार भी निगम हर जोन को रोजाना मेटीरियल उपलब्ध करवाएगा। इसके बाद निगम अधिकारी पहले फेज की मुख्य सड़कों पर पेचवर्क करवाएंगे। आए दिन बारिश हो रही है। इसकी वजह से लुक प्लांट शुरू नहीं करवाया जा सका। पेचवर्क के लिए मेटीरियल मंगवा लिया गया है। लुक भी शुक्रवार तक पहुंच जाएगी।

अरविद, एसडीओ कम इंचार्ज, लुक प्लांट, नगर निगम अफसरों को हिदायतें दे दी गई हैं कि शहर में टूटी सड़कों की रिपेयर पहल के आधार पर करवाई जाए। मौसम ठीक होते ही लुक प्लांट शुरू करके पेचवर्क का काम शुरू किया जाएगा।

बलकार सिंह संधू, मेयर लुधियाना


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.