तीसरे रामानुजन मैथ्स फेस्ट में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
डीएवी पब्लिक स्कूल बीआरएस नगर की तरफ से तीसरे रामानुजन मैथ्स फेस्ट-2020 का आयोजन किया गया। इसमें पंजाब जोन-एफ के नौ स्कूलों के बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया।
जागरण संवाददाता, लुधियाना : डीएवी पब्लिक स्कूल बीआरएस नगर की तरफ से तीसरे रामानुजन मैथ्स फेस्ट-2020 का आयोजन किया गया। इसमें पंजाब जोन-एफ के नौ स्कूलों के बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया।
मेजबान स्कूल के विद्यार्थियों ने रूबिक क्यूब और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। जज की भूमिका जीएनआइपीएस स्कूल की अध्यापिका हनिदर कौर, बीसीएम बसंत एवेन्यू के गणित विभाग के अध्यक्ष संजीव कुमार ने निभाई। ग्रुप ए (कक्षा तीसरी से पांचवीं) में पुलिस डीएवी स्कूल की समक्ति जैन ने पहला, डीएवी पक्खोवाल स्कूल की जसनूर ने दूसरा तथा पुलिस डीएवी स्कूल की आरुषि ने तीसरा स्थान पाया।
चार्ट प्रेजेंटेशन में पुलिस डीएवी की मानवी और अनुरूप ने पहला, डीएवी कोटकपूरा की सौम्यजीत ने दूसरा तथा डीएवी पक्खोवाल की ख्याति ने तीसरा स्थान पाया। ग्रुप बी (कक्षा छठी से आठवीं) रूबिक क्यूब प्रतियोगिता में डीएवी बीआरएस नगर के अंगद ने पहला व मेहरवीर सिंह ने दूसरा तथा पुलिस डीएवी स्कूल के केशव ने तीसरा स्थान पाया। ग्रुप सी में पीपीटी मेकिग में डीएवी जगराओं की नूर खन्ना प्रथम
इसी तरह ग्रुप सी (कक्षा नौवीं) पीपीटी मेकिग में डीएवी जगराओं की नूर खन्ना ने पहला, पुलिस डीएवी के वाई ससांत ने दूसरा तथा डीएवी पक्खोवाल रोड की सुहानी ने तीसरा स्थान पाया। प्रिसिपल जसविदर कौर सिद्धू ने विभिन्न स्कूलों के सभी विद्यार्थियों का उत्साह दिखाने के लिए आभार जताया।