Suicide In Ludhiana: लुधियाना में दहेज प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने फंदा लगा की खुदकुशी
जनकपुरी के इंदिरा कालोनी की रहने वाली एक विवाहिता ने ससुरालियों की प्रताड़ना से आहत होकर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। थाना डिवीजन नंबर दो की जनकपुरी चौकी पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया।
जागरण संवाददाता, लुधियाना : जनकपुरी के इंदिरा कालोनी की रहने वाली एक विवाहिता ने ससुरालियों की प्रताड़ना से आहत होकर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। थाना डिवीजन नंबर दो की जनकपुरी चौकी पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। मृतक विवाहिता की पहचान 30 वर्षीय राणो के रूप में हुई है। चौकी इंचार्ज राजवंत ¨सह के मुताबिक जालंधर के एकता नगर निवासी उसके भाई अजय कुमार की शिकायत पर उक्त केस दर्ज किया। आरोपितों की पहचान पति दीपक कुमार, देवर अमन कुमार तथा ससुर सुभाष चंद्र के रूप में हुई। अजय ने बताया कि साल 2014 में राणो की शादी दीपक के साथ हुई थी। उसकी चिकन शाप थी।
शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल परिवार ने राणों पर दहेज लाने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। इसे लेकर कई बार पंचायतें हुईं, मगर आरोपितों ने उसे परेशान करना बंद नहीं किया। इसके चलते वह मानसिक तौर पर तनाव में रहने लगी थी। उसने वीरवार की देर रात घर पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। शुक्रवार की सुबह परिवार ने उसका शव फंदे से लटका हुआ पाया। पुलिस ने मामले में पति, देव व ससुर के खिलाफ आत्महत्या को विवश करने के आरोप में केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।