Move to Jagran APP

लुधियाना सिविल अस्पताल की छत पर नग्न हालत में मिली महिला, दूर पड़े थे कपड़े, सीसीटीवी कैमरे खोल सकते हैं राज

महिला 28 जुलाई को भी सिविल अस्पताल में भर्ती की गई थी। लेकिन वह बीच में किसी दिन बिना बताए कहीं चली गई थी। सोमवार शाम को साहनेवाल अस्पताल से इस महिला को दोबारा सिविल अस्पताल रेफर किया गया था।

By Edited By: Published: Wed, 04 Aug 2021 06:44 AM (IST)Updated: Wed, 04 Aug 2021 11:20 AM (IST)
लुधियाना सिविल अस्पताल की छत पर नग्न हालत में मिली महिला, दूर पड़े थे कपड़े, सीसीटीवी कैमरे खोल सकते हैं राज
महिला मंगलवार सुबह ओपीडी ब्लाक की छत पर नग्न अवस्था में मिली। (जागरण)

विनोद पुरोहित, अश्वनी पाहवा, लुधियाना। साहनेवाल से सिविल अस्पताल लुधियाना रेफर की गई दिमागी रूप से परेशान एक महिला मंगलवार सुबह ओपीडी ब्लाक की छत पर नग्न अवस्था में मिली है। उस समय उसकी हालत काफी गंभीर थी। सुबह सफाई कर्मचारी छत पर बारिश का पानी साफ करने पहुंचे तब यह मामला सामने आया।

loksabha election banner

हैरत की बात है कि अस्पताल के रजिस्टर में महिला की एंट्री है लेकिन उसे सिविल अस्पताल में भर्ती ही नहीं किया गया था। छत पर मिलने के बाद उसे मंगलवार दोपहर को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है। थाना डिविजन नंबर चार की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के अनुसार महिला की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच है। छत पर पानी वाली टंकी के पास वह नग्न अवस्था में पड़ी थी। उसे होश नहीं था। कपड़े भी इधर-उधर बिखरे थे। एकजोत सेवा केंद्र पीड़ित महिला की देखभाल के लिए एक महिला तैनात कर दी थी।

महिला 28 जुलाई को भी सिविल अस्पताल में भर्ती की गई थी। लेकिन वह बीच में किसी दिन बिना बताए कहीं चली गई थी। सोमवार शाम को साहनेवाल अस्पताल से इस महिला को दोबारा सिविल अस्पताल रेफर किया गया था। डाक्टरों का मानना है कि महिला दिमागी रूप से बीमार है। महिला के नाम की दो एंट्री, पति का नाम अलग-अलग अस्पताल में महिला के नाम की दो एंट्री हैं। पहली एंट्री 28 जुलाई की है और दूसरी दो अगस्त शाम की है। दोनों एंट्री में पति का नाम अलग लिखा हुआ है।

अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि महिल कहां की रहने वाली है। छत पर जाने के दो रास्ते, सीसीटीवी कैमरे खोल सकते हैं राज अस्पताल परिसर की छत पर चढ़ने के चार रास्ते हैं। दो रास्ते कोविड के समय बंद कर दिए गए थे। दो अन्य रास्ते हैं जहां आसपास सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं। वार्डो में भी कई जगह कैमरे लगे हुए हैं। महिला छत पर कैसे पहुंची सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से इसका पता लगाया जा सकता है।

पर्ची पर पति का नाम, मेडिकल में लिखा अविवाहित

महिला की सिविल अस्तपाल में दो बार एंट्री है। उसकी पर्ची पर पति का नाम लिखा है लेकिन मेडिकल करने वाली डाक्टर ने उसे अविवाहित लिखा है। इस पर भी असमंजस है कि महिला अविवाहित है विवाहित। रात को अस्पताल में घूमती दिखी थी देर रात को महिला अस्पताल परिसर में घूम रही थी। रात करीब 12 से एक बजे के बीच उसे जच्चा-बच्चा वार्ड के पास देखा गया था। सिक्योरिटी गार्ड ने इसकी सूचना पुलिस चौकी को दी थी लेकिन उसके बाद महिला वहां से गायब हो गई थी।

महिला की मेडिकल जांच करने के बाद स्वैब जांच के लिए भेज दिए गए हैं। दुष्कर्म हुआ है या नहीं रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। - डा. रुचि, गायनी डिपार्टमेंट

छत पर महिला के मिलने की सूचना पुलिस को दे दी है। अस्पताल से पता लगाया जा रहा है कि महिला कैसे छत पर पहुंची। - अमरजीत कौर, एसएमओ, सिविल अस्पताल

--- पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल विवाहिता कुछ ज्यादा बोलने की हालत में नहीं है। सभी एंगल से मामले की पड़ताल की जा रही है। - एसआइ, मंजू, थाना डिविजन नंबर चार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.