Move to Jagran APP

Farmer Protests : किसान आंदोलन से ट्रेनों का आवागमन ठप, लुधियाना स्टेशन पर दिनभर भटकते रहे यात्री

रेल अधिकारी बताते हैं कि किसानों के तीन दिन के आंदोलन के कारण मुख्य ट्रेनों का आवागमन रद कर दिया गया है। अधिकारी बताते हैं कि इमरजेंसी के लिए मिलिट्री ट्रेन चलाई जाएंगी। लुधियाना में रेल और यात्रियों की सुरक्षा पुख्ता है आरपीएफ कानूनी व्यवस्था पुख्ता बनाई हुई है।

By Vipin KumarEdited By: Published: Thu, 24 Sep 2020 11:43 AM (IST)Updated: Thu, 24 Sep 2020 11:43 AM (IST)
Farmer Protests : किसान आंदोलन से ट्रेनों का आवागमन ठप, लुधियाना स्टेशन पर दिनभर भटकते रहे यात्री
किसान आंदोलन के चलते लुधियाना रेलवे स्टेशन में यात्री दिनभर परेशान रहे। (फाइल फाेटाे)

लुधियाना, जेएनएन। किसान आंदोलन से ट्रेनों का आवागमन ठप हो गया है। अमृतसर के नजदीक भारी संख्या में किसान रेल ट्रैक जाम कर दिए हैं, जिसके चलते ट्रेनों का परिचालन बंद हो गया है। रेल अधिकारी बताते हैं कि किसानों के आंदोलन के कारण मुख्य ट्रेनों का आवागमन रद करने से यात्रियाें काे परेशानी का समाना करना पड़ रहा है। अधिकारी बताते हैं कि इमरजेंसी के लिए मिलिट्री ट्रेन चलाई जाएंगी।            

loksabha election banner

लुधियाना रेलवे स्टेशन पर परेशान रहे यात्री  

दाे माह पहले से टिकट रिजर्व करवाने वाले यात्री लुधियाना रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए पहुंचे, लेकिन किसान आंदोलन के चलते ट्रेनें रद होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेशन पर तैनात मेडिकल टीम इन यात्रियों का मेडिकल चेकअप करने से इनकार करते हुए बताया कि ट्रेनें नहीं चलेगी, इसलिए मेडिकल जांच भी संभव नहीं है।लोग अपने घरों को लौट जाएं। रेल अधिकारी ने बताया कि सभी यात्रियों का पूरा रिफंड मिलेगा। काउंटर से टिकट रद करवा कर किराया वापस ले सकते हैं।                               

कानून व्यवस्था  पुख्ता  :  आरपीएफ  

किसान आंदोलन से ट्रेनों का आवागमन बंद होने और रेल संपत्तियों की सुरक्षा के बारे में आरपीएफ के पोस्ट कमांडर अनिल कुमार से बात करने पर उन्होंने कहा कि लुधियाना में रेल और यात्रियों की सुरक्षा पुख्ता है।  

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.