Move to Jagran APP

सोफे का कवर बदलने आए युवक ने डॉक्टर के घर किया युवती से दुष्कर्म Ludhiana News

शहर में एक डॉक्टर के घर में काम करने वाली युवती के साथ सोफे का कवर बदलने आए एक युवक ने दुष्कर्म कर दिया। इसके बाद आरोपित ने उसे धमकी दी और मौके से फरार हो गया।

By Vikas KumarEdited By: Published: Sun, 03 Nov 2019 11:21 AM (IST)Updated: Sun, 03 Nov 2019 03:16 PM (IST)
सोफे का कवर बदलने आए युवक ने डॉक्टर के घर किया युवती से दुष्कर्म Ludhiana News
सोफे का कवर बदलने आए युवक ने डॉक्टर के घर किया युवती से दुष्कर्म Ludhiana News

लुधियाना, जेएनएन। शहर के एक इलाके में डॉक्टर के घर में काम करने वाली युवती के साथ सोफे का कवर बदलने आए एक युवक ने दुष्कर्म कर दिया। पीड़िता ने इसकी जानकारी घर के मालिक व परिजनों को दी। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की और युवती का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया। जांच के बाद थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर हरगोबिंद नगर निवासी सोहेल कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता के मुताबिक वह एक डॉक्टर के घर काम करने के लिए जाती है। घर के मालिक के काम पर जाने के बाद आरोपित उनके सोफे के कवर बदलने के लिए आ गया। इसी दौरान वह बाथरूम में नहाने के लिए चली गई। मौका देखते ही आरोपित युवक भी बाथरूम में आ गया और उसने दुष्कर्म कर दिया। इसके बाद आरोपित ने उसे धमकी दी और मौके से फरार हो गया।

loksabha election banner

घर में घुस कर युवकों ने दो नाबालिग युवतियों के साथ किया दुष्कर्म

घर में घुस कर दो युवकों ने पहली मंजिल पर सो रही दो नाबालिग युवतियों के साथ दुष्कर्म कर दिया। दोनों लड़कियों ने शोर मचाया तो आरोपित मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही थाना जमालपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पीड़ितों को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल पहुंचाया। थाना जमालपुर पुलिस ने पीड़ित के परिजनों की शिकायत पर मुंडियां कलां निवासी विशांत कुमार और त्यागी के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश करनी शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता पीड़िता के भाई के मुताबिक उनके घर में किराए पर एक परिवार रहता है जिनकी दो बेटियां हैं। किराएदार जब काम के लिए रात को बाहर जाते थे तो उसकी 16 वर्षीय बहन पहली मंजिल पर चली जाती थी और दोनों लड़कियों के साथ सो जाती थी। 31 अक्टूबर की रात उसकी 16 वर्षीय बहन वहीं सो रही थी। इसी दौरान देर रात उक्त दोनों युवक घर में घुस आए और पहली मंजिल पर चले गए। इसी दौरान दोनों आरोपितों ने लड़कियों को डराया और धमकाया। फिर दो नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया।

चाकू की नोक पर छह लोगों ने महिला से किया दुष्कर्म

गोसपुरा इलाके में एक महिला को अगवा कर चाकू की नोक पर छह लोगों ने दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला आरोपितों के डर से बिहार स्थित जिला कृष्ण गंज स्थित अपने गांव चली और वहां इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। घटना करीब सात महीने पहले की है। परिजनों ने गांव की पंचायत के साथ मिलकर उच्चाधिकारियों से शिकायत की। थाना कृष्णगंज पुलिस ने लुधियाना पुलिस कमिश्नरेट से संपर्क किया। थाना लाडोवाल पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर फैक्ट्री के मुंशी राजू, हलराम, राहुल, प्रमोद व दो अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.