इलाज के लिए रखे पैसे लेने पत्नी के पास पहुंचा तो ससुराल वालों ने पीटकर भगाया
अपने इलाज के लिए रखे पैसे पत्नी से मांगने के लिए गए व्यक्ति पर ससुरालियों ने हमला कर दिया। मारपीट कर घायल करने के बाद आरोपितों ने जान से मारने की धमकियां देते हुए उसे भगा दिया।
लुधियाना, जेएनएन। अपने इलाज के लिए रखे पैसे पत्नी से मांगने के लिए गए व्यक्ति पर ससुरालियों ने हमला कर दिया। मारपीट कर घायल करने के बाद आरोपितों ने जान से मारने की धमकियां देते हुए उसे भगा दिया।
अब थाना पीएयू पुलिस ने गांव बारणहारा निवासी अमनदीप कौर, ततविंदर सिंह, मनप्रीत सिंह, सुखजिंदर सिंह तथा सुखजिंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है। एएसआइ गुरजीत सिंह ने बताया कि उक्त केस गांव जैन पुर निवासी सिकंदर सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया।
अपने बयान में उसने बताया कि अपना इलाज कराने के लिए फरवरी 2020 में उसने अपना एक प्लॉट 3 लाख रुपये में बेचा था। मगर वो पैसे उसकी पत्नी लेकर अपने मायके चली गई। उसने कई बार फोन करके इलाज के लिए उक्त पैसों की मांग की। मगर उसने नहीं दिए। 15 मई की दोपहर ढाई बजे वो अपने दोस्त सुखविंदर सिंह के साथ अपने ससुराल घर में पैसे लेने के लिए पहुंचा। आरोपितों ने साजिश के तहत तेजधार हथियारों से लैस होकर उस पर हमला कर दिया। मारपीट कर घायल करने के बाद उसे घर के बाहर भगा जान से मारने की धमकियां दीं।
जमीनी विवाद में तीन पर किया हमला
जमीनी विवाद के चलते आधा दर्जन लोगों ने बाप-बेटा समेत तीन लोगों पर हमला कर दिया। मारपीट कर घायल करने के बाद आरोपित जान से मारने की धमकियां देते फरार हो गए। अब थाना हैबोवाल पुलिस ने जोशी नगर निवासी रावलजीत सिंह, सन्नी, मनदीप, नौकर अशोक तथा दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है। एएसआइ दीदार सिंह ने बताया कि उक्त केस गांव जस्सियां निवासी दिलबाग सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया। अपने बयान में दिलबाग सिंह ने बताया कि उसके दामा मनप्रीत सिंह की गांव जस्सियां में जमीन है। वो उसकी जमीन व घर की देखभाल करता है। वो जमीन रावलजीत के पास ठेके पर थी। जो बाद में छुड़वा ली गई। उसका कुछ सामान दिलबाग सिंह के घर में पड़ा हुआ है। 19 मई की रात 9.30 बजे रावलजीत का नौकर अशोक वो सामान लेने के लिए आया तो दिलबाग ने उससे कहा कि सुबह ले जाना। जब पर आरोपितों ने मिल कर उसके घर में घुस कर हमला कर दिया।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें