श्रीराम मंदिर के लिए महिला संकीर्तन मंडली ने दिए 31 हजार
अयोध्या में बनने जा रहे भव्य श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए चल रहे श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान चला रही है।
जागरण संवाददाता, खन्ना : अयोध्या में बनने जा रहे भव्य श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए चल रहे श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान चला रही है। इसके तहत स्थानीय अमलोह रोड स्थित सन सिटी कालोनी में भी राम भक्तों की टोली समर्पण अभियान के लिए पहुंची। कालोनी निवासियों ने भी राम भक्तों की टोली का स्वागत किया और योगदान दिया। इस मौके पर सन सिटी महिला संकीर्तन मंडली की ओर से समर्पण निधि के लिए 31 हजार की राशि भेंट की गई। उनके साथ सुनील ग्रोवर, मोहन लूथरा, सुबोध सिगला, अनिल वधावन, समीर अग्रवाल, अरुज मित्तल, सुशील गर्ग हैप्पी ने भी योगदान दिया।
इस मौके समर्पण निधि अभियान के लिए विशेष तौर पर पहुंचे डा. सोमेश बत्ता, मनोज तिवारी, लवनीश, अनिल मल्होत्रा के अलावा सन सिटी संकीर्तन मंडली की ओर से सुदेश रानी, सुनीला धवन, ऊषा सूद, शशि ग्रोवर, नीलम लूथरा, सुनीता वधावन, सरिता वर्मा, ऊषा बत्ता, सुनील मित्तल, मीनाक्षी, इंदु देवगन, कृति अग्रवाल, मनु शर्मा, हेमलता शाही, कविता गुप्ता, भूमिका, लक्ष्य, सृष्टि, शगुन, अनु वर्मा और रेनू वर्मा उपस्थित थे