मां बगलामुखी धाम में महायज्ञ पंजाब के लिए वरदान: मंत्री आशु
कलियुग में मां बगलामुखी की पूजा अत्यंत कल्याणकारी है।
संस, लुधियाना : कलियुग में मां बगलामुखी की पूजा अत्यंत कल्याणकारी है। भक्त पर कैसा भी संकट क्यों न हो, मां के आशीर्वाद से वह तुंरत दूर हो जाता है। ये विचार धाम के सेवक प्रवीण चौधरी ने कैबिनेट मंत्री पंजाब भारत भूषण आशु को अखंड महायज्ञ के निमंत्रण दौरान आयोजित मीटिग में व्यक्त किए।
भारत भूषण आशु ने कहा कि मां बगलाधाम में महायज्ञ होना शहर ही नहीं बल्कि पूरे पंजाब के लिए वरदान साबित हो रहा है। जिस घर में मां बगलामुखी की पूजा होती है, उस घर से दरिद्रता स्वयं ही भाग जाती है। मां को तंत्र देवी भी कहा गया है, जो भक्तों की बड़ी से बड़ी मांग भी क्षण में पूरी कर देती है। मंजीत छतवाल ने कहा कि मां बगलामुखी धाम पक्खोवाल रोड में 7 से 16 फरवरी को 205 घंटे का अखंड महायज्ञ किया जा रहा है। समारोह की अध्यक्षता योगी सत्यानाथ महाराज करेंगे। यज्ञ के लिए धाम के सेवकों द्वारा शहर के गणमान्यों से मीटिग कर संपर्क साधा जा रहा है। सभी ने यज्ञ में आने के लिए खुद को सौभाग्यशाली माना है।
इस अवसर पर सुनील महाजन,जितेंद्र सूद, रमन घई, अमित मखीजा, सुनील गेरा, पुरुषोत्तम चौधरी, सुनील हांडा, डूंगर सिंह, विक्रम सिंह (सरताज नमकीन), हुकम सिंह (बीकानेर मिष्ठान), राजेंद्र साही, सुधीर महाजन, योगेश सिगला, गौरव कालिया, सुनील पासी, राकेश पासी, हरेंद्र साही, रविदर वालिया, गौतम सचदेवा, नीलेश, राज सोलंकी, नरेंद्र महाजन, आदित्य गुप्ता, अरुण चांदना, हरमोहन मल्होत्रा, रोहित शर्मा, सतविदर ठाकुर, संदीप सूद, जतिन सूद, सोमनाथ शर्मा, नरेश शर्मा, आशुतोष गुप्ता, वरुण शर्मा, रमन शर्मा, तेजेंद्र मिगलानी, वेद लुथरा, रमेंद्र गंगी, तुषार बांसल, कर्ण शर्मा, समीर भक्कू आदि शामिल थे।