मां के दर से कोई खाली हाथ नहीं जाता : प्रवीण
मां बगलामुखी धाम में 201 घंटे के अखंड महायज्ञ योगी सत्यानाथ म. की अध्यक्षता में रविवार को संपन्न हो गया। समारोह के अंतिम दिन यज्ञ की पूर्णाहुति दी गई। इस दौरान मां की चौकी का आयोजन किया गया।
संस, लुधियाना : मां बगलामुखी धाम में 201 घंटे का अखंड महायज्ञ योगी सत्यानाथ म. की अध्यक्षता में रविवार को संपन्न हो गया। समारोह के अंतिम दिन यज्ञ की पूर्णाहुति दी गई। इस दौरान मां की चौकी का आयोजन किया गया जिसमें भजन गायक कुमार संजीव ने महामाई की भेंटों पर आए श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया। इस अवसर पर योगी सत्यानाथ ने यज्ञ की सफलता पर सेवकों को बधाई देते हुए कहा कि यज्ञ में सच्चे मन से आहुतियां डालने पर कभी संकट नहीं आता। इस अवसर पर धाम सेवक प्रवीण चौधरी ने सेवकों सहित आए भक्तों का धन्यवाद करते हुए मां बगलामुखी सबकी मनोकामनाएं पूरी करती हैं, जो भी इस दर पर आता है, खाली हाथ नहीं जाता है।
इस अवसर पर शक्तिनाथ म., केंद्रीय राज्यमंत्री विजय सांपला, पूर्व जिला भाजपाध्यक्ष र¨वदर अरोड़ा, उद्योगपति संजय महेंद्रु बंपी, गुरमीत कुलार, बलवीर गुप्ता, आदि ने यज्ञ में आहुतियां डाल कर सुख व समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर धाम सेवक प्रवीण चौधरी व मंजीत छतवाल के अलावा गौतम सचदेवा, सुनील गेरा, राजेश महाजन, सुनील महाजन, पुरुषोत्तम चौधरी, जितेंद्र सूद, संजीव सचदेवा, समीर बक्कू, हरमोहन मल्होत्रा, विशाल खत्री, कर्ण शर्मा, रमन घई, अमित मखीजा, राजेंद्र शाही, सुनील हांडा, राहुल द्विवेदी, ललित नैय्यर, विनोद गोदरा, नितिन शर्मा, आशुतोष गुप्ता नरेंद्र महाजन, हरेंद्र शाही, नरेश शर्मा, राज सोलंकी, रवि कुमार, संदीप सूद, आदि शामिल थे।