आजादी की दीवाली.. आजादी के महोत्सव में डूबेंगे लुधियानवी, हर घर होगा रोशन
इस बार स्वतंत्रता दिवस हर शख्स के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि वह आजादी के 75वीं वर्षगांठ के साक्षात गवाह है। इस महोत्सव में लुधियानवी पूरी तरह डूबे हुए हैं और वह 15 अगस्त को इसे एक यादगार के रूप में मनाने की तैयारी कर रहे हैं।
जासं, लुधियाना : इस बार स्वतंत्रता दिवस हर शख्स के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि वह आजादी के 75वीं वर्षगांठ के साक्षात गवाह है। इस महोत्सव में लुधियानवी पूरी तरह डूबे हुए हैं और वह 15 अगस्त को इसे एक यादगार के रूप में मनाने की तैयारी कर रहे हैं। इसी क्रम में लुधियाना की एनजीओज और आरडब्ल्यूए की ओर से लोगों को अपील की जा रही है कि वह इस प्रतिष्ठित दिन पर अपने संस्थानों और घरों में तिरंगे लहराने के साथ मोमबत्तियां जलाएं और पूरे माहौल को प्रकाशमय कर दें। इसी क्रम में एनजीओ हेल्पिग हैंड्स क्लब की एक बैठक हुई, जिसमें लोगों से अपील की गई कि वह विशेष प्रकाश सज्जा करें।
:::::::
यह हमारे लिए गौरवपूर्ण दिन होगा कि हम अपने जीवन में इस महत्वपूर्ण दिवस को मना रहे हैं। सभी लोग आजादी की दीवाली को उत्साह के साथ मनाएं।
- रमन गोयल
----
आजादी की दीवाली जातपात, धर्म और राजनीति को छोड़कर मनाई जानी चाहिए। यह दिन हमारे जीवन में आ रहा है, जो सभी के लिए महत्वपूर्ण पल होगा।
- राकेश गुप्ता
----
देश का यह राष्ट्र पर्व है। अपने घरों में विशेष रोशनी सज्जा करें और जिस तरह हम अन्य पर्व मनाते हैं, उसी तरह इसे भी उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाएं।
- ललिता लांबा
----
हमारे बुजुर्गों ने लंबे संघर्ष के बाद इस दिन गुलामी की जंजीरें तोड़ी थी। पूरे उत्साह, सम्मान के साथ तिरंगा फहराएं। यहीं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि होगी।
- राजवंत कौर
हर नागरिक का यह कर्तव्य है कि आजादी के दिन हर घर में तिरंगा फहराया जाए। इससे न सिर्फ देश प्रेम की भावना बढ़ती है, बल्कि राष्ट्र का सम्मान भी होता है।
- रोहित मक्कड़