डेढ़ साल के संबंधों के बाद दूल्हे का इंतजार करती रही दुल्हन, फिर अचानक मिला धोखा
युवती के युवक के साथ डेढ़ साल तक संबंध रहे। अब जब शादी की तैयारी थी और दुल्हन मंडप पर बैठी थी तो दूल्हा अचानक गायब हो गया।
जेएनएन, लुधियाना। दुल्हन मंडप पर दूल्हे का इंतजार करती रही, लेकिन अचानक समारोह में दूल्हे के बारे में जो खबर पहुंची उससे सब सन्न रह गए। दुल्हन पक्ष को अचानक सूचना मिली की दूल्हा फरार हो गया है। दुल्हन का आरोप है कि जिससे वह शादी करने वाली थी वह डेढ़ साल से उससे दुष्कर्म कर रहा था और अब अचानक उसे धोखा देकर लापता हो गया है। उसने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है।
युवती के मुताबिक सोनू ढाई साल पहले मनजीत नगर इलाके में आया था और एक धार्मिक स्थल पर नौकरी करता था। इस दौरान उसकी जान पहचान सोनू से हो गई। एक दिन सोनू ने उसे अपने पास बुलाया और उससे शारीरिक संबंध बनाया।
युवती के मुताबिक जब उसके परिजनों को उसके और सोनू के संबंधों के बारे में पता चला तो उन्होंने सोनू से बात की। पहले सोनू ने शादी से इन्कार कर दिया, लेकिन बाद में पंचायत में बैठकर सोनू शादी के लिए राजी हो गया। इसके बाद शादी एक अगस्त को रख दी गई थी।
पीड़िता के परिजनों ने शादी को लेकर तैयारी कर ली, लेकिन 31 जुलाई की रात आरोपित सोनू घर से फरार हो गया और शादी पर नहीं पहुंचा। इस दौरान पीड़िता दुल्हन बनी रह गई। इसके बाद परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी। थाना डिवीजन नंबर पांच की पुलिस ने आरोपित सोनू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें