Move to Jagran APP

Ludhiana Weather Update: औद्याेगिक शहर में कब से बढ़ेगी ठंड, पढ़िए माैसम विभाग का ताजा अलर्ट

Ludhiana Weather Update लुधियाना में जल्द ही माैसम में बदलाव नजर आ सकता है। विभाग का कहना है कि 10 अक्टूबर के बाद ठंड बढ़ने के पूरे आसार है। मंगलवार सुबह तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

By Asha Rani Edited By: Vipin KumarPublished: Tue, 04 Oct 2022 09:09 AM (IST)Updated: Tue, 04 Oct 2022 09:17 AM (IST)
Ludhiana Weather Update: औद्याेगिक शहर में कब से बढ़ेगी ठंड, पढ़िए माैसम विभाग का ताजा अलर्ट
Ludhiana Weather Update: लुधियाना में 10 अक्टूबर से बढ़ेगी ठंड। (फाइल फाेटाे)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Ludhiana Weather Update News: औद्याेगिक नगरी का माैसम पल-पल बदल रहा है। शहर में मंगलवार को मौसम थाेड़ा साफ रहा। सुबह छह बजे ही सूर्य देव ने दर्शन दे दिए। सुबह धूप की वजह से थाेड़ा गर्मी का एहसास हुआ। आठ बजे तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि एयर क्वालिटी इंडेक्स 190 के स्तर पर रहा। विभाग का कहना है कि माैसम अब एक सप्ताह में बदलने वाला है। सुबह के समय ठंड भी बढ़ रही है।

loksabha election banner

10 अक्टूबर से दिन व रात का तापमान गिरेगा

मौसम विभाग की मानें तो आज पूरा दिन मौसम साफ रहेगा। जबकि भी यही पूर्वानुमान है। छह अक्टूबर को मौसम का मिजाज बदल सकता है और लुधियाना में बादल छाए रहने और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 10 अक्टूबर के बाद से लुधियाना में दिन व रात के पारे में कमी आना शुरू हो जाएगी।

पंजाब में 1-2 दिन में शुरू हो सकती है मानसून की विदाई

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के मुताबिक, मंगलवार को दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों और गुजरात के कच्छ से मानसून ने पीछे हटना शुरू कर दिया है। एक दो दिन में दक्षिण हरियाणा और पंजाब से भी मानसून की विदाई शुरू हो जाएगी। यहां पर पहले 17- 18 सितंबर तक मानसून की विदाई हाे जाती थी। इसी तरह 28- 29 सितंबर के आसपास मानसून 2022 दिल्ली के साथ एनसीआर के शहरों से भी विदा ले लेगा।

मानसून की वापसी में देरी के पीछे क्या है वजह

मानसून के अक्टूबर माह की शुरुआत में भी सक्रिय रहने के पीछे बड़ी मौसमी वजह सामने आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार सुपर चक्रवात ‘नोरु' के चलते बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण देश से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी में देरी होना तय है। मानसून में देरी के कारण यह अभी और सक्रिय रहेगा।

यह भी पढ़ें-प्यार ने बनाया चाेरः गर्लफ्रेंड काे खुश करने के लिए तैयार किया गिरोह, ढाई महीने में चाेरी की सैकड़ों गाड़ियां


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.