Weather Update: चार दिन तक सुबह के समय पड़ेगी धुंध, ठंड से नहीं मिलेगी राहत Ludhiana News
अगले चार दिन सुबह के समय धुंध रहेगी और आसमान साफ रहेगा। आसमान साफ रहने से रात के तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
लुधियाना, जेएनएन। दो दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश के बाद शनिवार व रविवार को कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन बादलों की आवाजाही के कारण ठिठुरन बनी रही। शुक्रवार देर रात मौसम कुछ साफ हो गया था, जिस वजह से रात के तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई। शनिवार देर शाम भी हल्की बूंदाबांदी हुई।
मौसम विभाग की मानें तो अगले चार दिन सुबह के समय धुंध रहेगी और आसमान साफ रहेगा। आसमान साफ रहने से रात के तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं चार दिन बाद फिर से बारिश की संभावना जताई जा रही है।
शनिवार को सुबह हल्की धूप निकली, लेकिन उसके बाद फिर से बादल आ गए। दिन में फिर से धूप निकली, लेकिन कुछ देर बाद ही बादलों ने डेरा जमा लिया, जिससे ठंडक बढ़ती रही। इस तरह पूरे दिन बादलों कही आवाजाही बनी रही। शनिवार को न्यूनतम तापमान शुक्रवार के मुकाबले 2.8 डिग्री सेल्सियस कम रिकाॅर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 9.8 और अधिकतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।
अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी और यह तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा। वहीं न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और यह पांच डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें