Move to Jagran APP

Ludhiana Weather Forecast ः गर्मी ने दिखाए तेवर, पहली बार फरवरी में लुधियाना का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार

Ludhiana Weather Forecast लुधियाना में फरवरी में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिया है। वीरवार को लुधियाना शहर का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अधिकतम तापमान में यह बढ़ोतरी सामान्य से 7.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

By Vinay kumarEdited By: Published: Fri, 26 Feb 2021 07:36 AM (IST)Updated: Fri, 26 Feb 2021 07:36 AM (IST)
Ludhiana Weather Forecast ः  गर्मी ने दिखाए तेवर, पहली बार फरवरी में लुधियाना का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार
लुधियाना में गर्मी ने तेवर दिखाने किए शुरू।

लुधियाना, जेएनएन। Ludhiana Weather Forecast लुधियाना में फरवरी में गुलाबी ठंड हुआ करती थी, लेकिन इस बार गर्मी ने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को लुधियाना शहर का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अधिकतम तापमान में यह बढ़ोतरी सामान्य से 7.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

loksabha election banner

सामान्य तौर पर फरवरी में शहर का अधिकतर तापमान 22 से 26  डिग्री सेल्सियस के बीच रहता था। 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान मध्य मार्च या अपै्रल की शुरुआत में देखने को मिलता था। पीएयू के रिकार्ड के अनुसार वर्ष 1970 के बाद पहली बार लुधियाना शहर का तापमान 30 डिग्री के पार पहुंचा है।

25 से अधिक कब-कब पहुंचा तापमान

वर्ष       अधिकतम तापमान

1978        25.8

1981        25.7

1985        25.5

1989        28.1

2004        27.5

2006        29.5

2009        25.4

2010        25.5

2016        26.0

2020        25.6

2021        30.2

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.