शहर का वार्ड नं. 28 चढ़ा सियासत की भेंट, 17 हजार वोटरों ने किया चुनाव के बहिष्कार का ऐलान
वार्ड 28 के 17 हजार मतदाता इतने परेशान हो चुके हैं कि लोकसभा चुनाव का वहिष्कार करने का फैसला कर लिया है।
By Edited By: Published: Sat, 20 Apr 2019 06:01 AM (IST)Updated: Sat, 20 Apr 2019 01:44 PM (IST)
मनोज दुबे, लुधियाना। वार्ड 28 के 17 हजार मतदाता इतने परेशान हो चुके हैं कि लोकसभा चुनाव का वहिष्कार करने का फैसला कर लिया है। यहां के लोगों का कहना है कि उनके वार्ड में समस्या इसलिए दूर नहीं हो रही है कि उन्होंने अपने पसंद का पार्षद चुन लिया। प्रदेश में सरकार कांग्रेस की, निगम में मेयर कांग्रेस के और वार्ड पार्षद शिरोमणि अकाली दल के, जिसका नतीजा निकल रहा है कि निगम हाउस में पार्षद की मांग पर अमल नहीं हो रहा। ऐसे में वार्ड 28 में महामारी फैल रही है। इलाके में गंदगी का बोलबाला है। सीवरेज जाम, शुद्ध पेयजल, स्ट्रीट लाइटों की सुविधा नहीं मिल रही है। इसको लेकर यहां के लोग व अन्य पार्टियों के नेताओं ने धरना प्रदर्शन भी किया, लेकिन समस्या से निजात नहीं मिली। अब लोगों ने फैसला लिया कि वे लोग लोकसभा चुनाव का वहिष्कार करेंगे।
वहीं मामले में मेयर बलकार सिंह संधू का कहना है कि इलाके की समस्या का जल्द ही समाधान करा दिया जाएगा। अधिकारियों का जायजा लेना बेकार लगभग 10 से 20 बार निगम अफसरों ने जायजा लिया। आम आदमी पार्टी द्वारा 10 दिन भूख हड़ताल की गई। इलाका पार्षद टोना गरचा भी सहयोग के साथ जुटे रहे। इलाके में सीवरेज और सड़क व्यवस्था की हालत काफी दयनीय है। भूख हड़ताल तुड़वाने के समय नगर निगम के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि आप लोग शांति रखें तो वे लोग समस्या का हल कर लेंगे लेकिन समस्या दिनों-दिन जटिल होती जा रही है।
इलाका निवासी सुचा ढंडारी, सुजीत शर्मा, मोहम्मद सहजाद, कमलेश्वर कुशवाहा, गुरमीत सिंह ने बताया कि इलाके में पिछले 25 साल से शिअद-भाजपा के पार्षद बनते आ रहे हैं। स्थानीय विधायक और सांसद ने कभी सुध नहीं ली। समस्या से ढंडारी गांव, दशमेश मार्केट, गणपति चौक, धर्मशाला रोड, ढंडारी खुर्द, प्रेम नगर, गरचा कॉलोनी, जगदीश कॉलोनी, ईश्वर कॉलोनी, शिव कॉलोनी, न्यू दुर्गा कॉलोनी, विशाखा जाड़ कॉलोनी, दुर्गा कॉलोनी गली नंबर 1 से 4 तक सीवरेज का गंदा पानी सड़कों पर जमा है। वहीं स्थानीय पार्षद टोना गरचा ने कहा कि समस्या का हल करवाने के लिए चुनाव का बहिष्कार सही कदम नहीं है। उन्होंने पब्लिक से अपील की है कि वे लोग लोकसभा चुनाव में मतदान करें। समस्या का हल निकालने के लिए वह संघर्षरत हैं।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें