बाजारों की दयनीय स्थिति को सुधारने को आगे आएंगे व्यापारी
पंजाब प्रदेश व्यापार मण्डल की जिला लुधियाना इकाई की बैठक होटल अन्नपूर्णा में हुई।
जासं, लुधियाना : पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल की जिला इकाई की बैठक होटल अन्नपूर्णा में हुई। इस दौरान बाजारों की दयनीय हालत पर मंथन किया गया। व्यापारियों ने कहा की बाजार आज बुरी तरह से सिकुड़ गए हैं और पुराने बाजारों में ग्राहकों की आमद कम हो रही है। ऐसे में हम सबको मिलकर बाजारों के लिए बेहतर कदम उठाने होंगे। केवल नगर निगम या सरकार पर आश्रित रहने की बजाए खुद भी प्रयास करने होंगे।
बाजारों में दुकानों के आगे चार से छह के नाजायज कब्जों को हटाना होगा। साथ ही पार्किंग के लिए लोगों को जागरूक करना होगा। बाजारों की मूलभूत सुविधाओं को लेकर भी चर्चा की गई। बतौर मुख्य अतिथि मेयर बलकार सिंह संधू मुख्य रूप से उपस्थित हुए। बैठक में बिजली की तारें लटकना, खराब सड़कें, स्ट्रीट लाइट, सिक्योरिटी सहित अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। व्यापारियों ने कहा कि मार्केट में डिमांड है, लेकिन बाजार में लोग जाने से कतरा रहे हैं। इसके लिए हमें बाजारों से नाजायज कब्जे हटाने होंगे। इस दौरान इंस्पेक्टरी राज को खत्म करने को प्रयास करने पर भी चर्चा हुई।
बिजली के रेट कम करने की मांग की गई। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी सुधार की मांग की गई। व्यापारियों ने दिल्ली सरकार की तरह स्वास्थ्य सेवा बेहतर करने की मांग की। व्यापारियों ने मेयर से मुख्यमंत्री संग वार्ता करवाए जाने की भी मांग की। मेयर बलकार सिंह संधू ने कहा कि व्यापारी वर्ग की सहुलियतों के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर कॉरपोरेशन में सुनवाई नहीं होती तो व्यापारी सीधा उनसे संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही वे मुख्यमंत्री से मुलाकात करवाएंगे, ताकि सरकार तक व्यापारियों की बात पहुंच सके। वहीं मेयर ने यह भी कहा कि जगराओं पुल मार्च तक पूरा कराने की कोशिश की जा रही है। इस दौरान सुनील मेहरा, महिदर अग्रवाल, अशोक थापर, करन थापर, अमृतलाल वर्मा, राजीव वोहरा, रोहित कपूर, कस्तूरी लाल मित्तल, पवन लेहर, अरविदर सिंह मक्कड़, कमल गुप्ता, पवन बतरा, जगमोहन सिंह, अछरू राम गुप्ता, अमृतलाल वर्मा, अशोक थापर, प्रवीण शर्मा, अश्वनी महाजन, रजिदर सिंह, हरीश सग्गड़ मौजूद थे।