साइकिल पर सैकड़ों मील का सफर, दूसरों के लिए मिसाल है इन महिलाओं का जज्बा Ludhiana News
समीरा औलख और रीतू मेहता पेशे से तो बिजनेस वूमेन हैं पर साइकलिंग का उनमें फितूर हैं। वे साइकिल पर सैकड़ों मील दूरी नाप चुकी हैं।
लुधियाना [राधिका कपूर]। हर किसी का अपने जीवन में कोई चीज करने के लिए पैशन जरूर होता है। भले ही वह विद्यार्थी हो, युवा हो, हाउस वाइफ हो या फिर वर्किंग वुमेन। कोई अपने उद्देश्य को पूरा कर लेता है तो किसी का फोकस बरकरार रहता है। इसके लिए उम्र नहीं देखी जाती बल्कि उस उद्देश्य को हासिल करने के लिए पैशन जरूरी होता है। कुछ ऐसा ही जुनून और जज्बा रखती हैं शहर की समीरा औलख और रीतू मेहता। वह पेशे से तो बिजनेस वूमेन हैं पर साइकलिंग का उनमें फितूर हैं। वे साइकिल पर सैकड़ों मील दूरी नाप चुकी हैं। ऐसी महिलाएं साइकलिंग को तो अपना पैशन मानती हैं, साथ ही वह दूसरी महिलाओं को भी साइकलिंग के लिए प्रेरित कर रही है।
साइकलिंग से मिलता है रिलेक्सेशन : समीरा औलख
फैशन डिजाइनर एवं बिजनेस वुमेन समीरा औलख वर्ष 2014 से साइकलिंग करती आ रही है। अब तक वह ओडेक्स इंडिया कंपनी के तहत तीन बड़ी साइकिल राइड्स कर चुकी है। फरवरी 2019 में लुधियाना से अटारी बार्डर और दोबारा अटारी से लुधियाना तक वापसी की चार सौ किमी साइकिल राइड कर चुकी है। इससे पहले पिछले साल नवंबर में लुधियाना से चंडीगढ़, चंडीगढ़ से लुधियाना दौ सौ किमी राइड, लुधियाना से जालंधर हवेली तक की एक सौ आठ किमी की राइड कर चुकी हैं। समीरा का कहना है कि काम तो हर कोई करता है, वह अपने पैशन को जरूर फॉलो करें। वीकेंड में लुधियाना के आसपास तीस किमी की राइड करती हैं।
रेगुलर राइड में भी ले रही हिस्सा : रीतू मेहता
फिक्की फ्लो, मेकअप आर्टिस्ट ब्लॉगिंग करने वाली रीतू मेहता वर्ष 2015 से साइकलिंग करती आ रही है। वह भी तीन बड़ी राइडस का हिस्सा बन चुकी हैं। पहली राइड लुधियाना से जालंधर हवेली तक एक सौ आठ किमी, दूसरी साइकलिंग राइड लुधियाना से चंडीगढ़ और चंडीगढ़ से लुधियाना की दौ सौ किमी और तीसरी राइड लुधियाना से वाघा वार्डर तक एकतरफा दौ सौ पच्चीस किमी की कर चुकी है। इसी सप्ताह होने जा रही तीन सौ किमी की एक राइड का भी वह हिस्सा बनने जा रही हैं। साइकलिंग के फितूर के चलते ही वह रोजाना पैंतीस किमी तक साइकलिंग करतीं हैं।
समीरा औलख
-2014 वर्ष से साइकलिंग करती आ रहीं
-अब तक कीं 03 बड़ी साइकिल राइड्स
-400 किमी राइड फरवरी 2019 में की
रीतू मेहता
-2015 से साइकलिंग करती आ रहीं
-03 बड़ी राइड्स का हिस्सा बन चुकी
-300 किमी राइड का अब बनेंगी हिस्सा
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें