नशे से ट्रासपोर्टर की मौत, सुभाष नगर में सड़क पर मिला शव, दशहरा मनाने घर से निकला था
शुक्रवार दोपहर को अर्जुन घर पर यह बोल कर गया कि दशहरा मनाने जा रहा है लेकिन देर रात नहीं लौटा।
जासं, लुधियाना : टिब्बा रोड स्थित सुभाष नगर में संदिग्ध रूप से ट्रांसपोर्टर की नशे के कारण मौत हो गई। थाना टिब्बा के कार्यकारी प्रभारी गुरविंदर सिंह ने कहा कि संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत हुई है। विसरा जाच के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा होगा।
पुराना बाजार निवासी अमित कुमार उर्फ अर्जुन चौधरी के पिता मुकेश ट्रासपोर्ट का काम करते हैं। अमित भी पिता के साथ काम करता था। वह नशा करता था। शुक्रवार दोपहर को अर्जुन घर पर यह बोल कर गया कि दशहरा मनाने जा रहा है लेकिन देर रात नहीं लौटा। उसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। शनिवार सुबह लोगों ने पुलिस को बताया कि टिब्बा रोड पर अर्जुन का शव पड़ा है। देर रात तक पुलिस मामले को दबाने में जुटी रही। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी मामले की जाच चल रही है। सात महीने की गर्भवती है पत्नी
अर्जुन की तीन साल पहले सोनिया के साथ शादी हुई थी। सात महीने की सोनिया गर्भवती है। अर्जुन के बच्चे को लेकर पूरा परिवार काफी खुश था। अर्जुन घर का इकलौता चिराग था, उसकी दो बहनें हैं, जिसमें से एक की शादी हो चुकी है। रेलवे स्टेशन पर बना नशे का आदी
अर्जुन ने पिता का ट्रासपोर्ट का बिजनेस संभालने के बाद होजरी का माल रेलवे स्टेशन तक पहुंचाने का काम शुरू कर दिया था। इस दौरान उसकी मुलाकात कुछ लोगों से हुई और उसने नशा करना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे अर्जुन को नशे की लत लग गई। इस दौरान अर्जुन के खिलाफ एक मामला भी दर्ज हो गया था। जाच के लिए भेजा गया है विसरा
शव का पोस्टमार्टम करने वाले डॉ. वरुण सगड़ ने कहा कि पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने को लेकर आशका जताई थी कि युवक की मौत कोई नशीला पदार्थ निगलने से हुई है। इसके बाद विसरा जाच के लिए भेज दिया गया है।