Move to Jagran APP

Ludhiana Today : लुधियाना में आज जैन समुदाय की विशेष प्रार्थना सभा, जानें शहर में और क्या रहेगा खास

लुधियाना में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए नजर डालते हैं आज शनिवार 17 जुलाई को नगर में आज क्या-क्या कहां-कहां होने वाला है।

By Vikas_KumarEdited By: Published: Sat, 17 Jul 2021 06:53 AM (IST)Updated: Sat, 17 Jul 2021 06:53 AM (IST)
Ludhiana Today : लुधियाना में आज जैन समुदाय की विशेष प्रार्थना सभा, जानें शहर में और क्या रहेगा खास
चातुर्मास को लेकर जैन समुदाय की विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन शनिवार को होगा।

लुधियाना, जागरण संवाददाता। Ludhiana Today 17th July 2021 : लुधियाना में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज शनिवार, 17 जुलाई को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां होने वाला है।

loksabha election banner

- जैन समुदाय की विशेष प्रार्थना सभा

चातुर्मास को लेकर जैन समुदाय की विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन शनिवार को होगा। गुरु शुक्ल स्मारक सुंदर नगर में अचल मुनि महाराज सुबह 8.30 बजे धर्म सभा को संबोधित करेंगे। उधर, सिविल लाइंस जैन स्थानक में महासाध्वी वीणा म. व संचिता म. के सानिध्य में पाठ सुबह 8.00 बजे से होगा।

- श्रीमद् भागवत कथा

शहर के श्रद्धालुओं के लिए भागवत कथा सुनने का अच्छा अवसर है। श्री सिद्ध पीठ श्री दंडी स्वामी मंदिर में जोधपुर से पहुंचे राधा कृष्ण शाम पांच बजे से। श्रीमद् भागवत कथा के प्रसंगों से श्रद्धालुओं को निहाल करेंगे।

- तीज पंजाबी विरसे दी पहचान

कोरोना संक्रमण में कमी होने के साथ प्रशासन द्वारा छूट दिए जाने के बाद मनोरंजन कार्यक्रम होने लगे हैं। एक आस वूमेन हेल्पलाइन की ओर से होटल अबिस में तीज पंजाबी विरसे दी पहचान कार्यक्रम दोपहर 1.00 बजे होगा। जिसमें लेडीज के लिए कई तरह के इवेंट आयोजित होंगे।

- वोटर बनाम लीडर

माडल टाउन में युवा एक्टिविस्ट व उनके साथियों की ओर से वोटर बनाम लीडर कार्यक्रम का आयोजन शाम 4.00 बजे किया जाएगा। जिसमें विस्तार से जानकारी दी जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.