Move to Jagran APP

Ludhiana Today 2nd October 2021 : पंजाब के गवर्नर बनवारी लाल आज लुधियाना दौरे पर, जानिए और क्या खास है आज

पंजाब के नए गवर्नर व पीएयू के चांसलर बनवारी लाल पुरोहित शनिवार को पहली बार लुधियाना दौरे पर आ रहे हैं। वह हेलीकाप्टर से पीएयू में उतरेंगे। उसके बाद आधा घंटा पीएयू में होने वाले कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस दौरान उनके साथ वाइस चांसलर अनिरुद्ध तिवारी भी होंगे।

By Vinay KumarEdited By: Published: Sat, 02 Oct 2021 08:38 AM (IST)Updated: Sat, 02 Oct 2021 08:38 AM (IST)
Ludhiana Today 2nd October 2021 : पंजाब के गवर्नर बनवारी लाल आज लुधियाना दौरे पर, जानिए और क्या खास है आज
पंजाब के गवर्नर बनवारी लाल आज पहली बार लुधियाना के दौरे पर जाएंगे।

जागरण संवादादाता, लुधियाना। लुधियाना में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज शनिवार, 2 अक्तूबर को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है

prime article banner

पंजाब के नए गवर्नर बनवारी लाल आज पहली बार लुधियाना दौरे पर

पंजाब के नए गवर्नर व पीएयू के चांसलर बनवारी लाल पुरोहित शनिवार को पहली बार लुधियाना दौरे पर आ रहे हैं। वह हेलीकाप्टर से पीएयू में उतरेंगे। उसके बाद आधा घंटा पीएयू में होने वाले कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस दौरान उनके साथ वाइस चांसलर अनिरुद्ध तिवारी भी होंगे। उसके बाद राज्यपाल हंबड़ा रोड स्थित डेयरी कांप्लेक्स में दंडी स्वामी के गौ लोक धाम पार्ट-2 गौशाला का शाम 4.00 बजे उद्घाटन करेंगे। उनके दौरे पर विस्तार से रिपोर्ट।

दो मंत्री शहर में पहुंचेंगे

पंजाब के उपमुख्यमंत्री और नए कैबिनेट मंत्री शनिवार को लुधियाना पहुंचेंगे। उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी ढंडारी खुर्द स्थित महिंद्रा शो रूप में नए माडल की लांचिंग करेंगे दोपहर 3.00 बजे और मंत्री अरुण चौधरी गवर्नमेंट हाई स्कूल मुंडिया कलां में हाकी टूर्नामेंट के दौरान मेहमान होंगी दोपहर 3.30 बजे। इसके अलावा धांधरा गांव में विधायक कुलदीप वैद विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे दोपहर 12.30 बजे

जैन स्थानकों में कार्यक्रम

जैन समुदाय का सबसे बड़ा पर्व चातुर्मास चल रहा है। एस एस जैन स्थानक सिविल लाइंस चातुर्मास सभा सुबह 8.15 बजे, एस एस जैन स्थनक जनता नगर चातुर्मास सभा सुबह 8.15 बजे और आत्म धर्म कमल हाल में गुरु वल्लभ जयंती उत्सव सुबह 9.00 बजे होगा।

जीती जागती बात का लोकार्पण

पंजाबी भवन में जसवंत जफर की प्रतिनिधि कविताएं जीती जागती बात का लोकार्पण दोपहर 3.30 बजे होगा। समारोह की मुख्य अतिथि साहित्य शिरोमणि से सम्मानित डा. कीर्ति केसर होंगी, जबकि पद्मश्री डा. सुरजीत पातर समारोह की अध्यक्षता करेंगे । सरला डोगरा, डा. नरिंदर संधू और दविंदर लेखी विचार चर्चा में भाग लेंगे। उधर, सीफेट में आईसीएआर के डायरेक्टर मीडिया से होंगे रूबरू।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.