Move to Jagran APP

Ludhiana Today 30th October 2021 : लुधियाना में पीसीटीई में वार्षिक फेस्ट सुबह 11 बजे, जानिए और क्या खास है आज

लुधियाना में पीसीटीई में वार्षिक फेस्ट कोशिश फेस्ट का दूसरा दिन सुबह 11.00 बजे से होगा। इस दौरान मिस्टर एंड मिस सोलो डांस सोलो सांग और वेस्टर्न सांग में स्टूडेंट्स अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। गुरुनानक देव भवन में दीवाली मेला सुबह 11 बजे से होगा।

By Vinay KumarEdited By: Published: Sat, 30 Oct 2021 08:42 AM (IST)Updated: Sat, 30 Oct 2021 08:42 AM (IST)
Ludhiana Today 30th October 2021 : लुधियाना में पीसीटीई में वार्षिक फेस्ट सुबह 11 बजे, जानिए और क्या खास है आज
लुधियाना में पीसीटीई में वार्षिक फेस्ट का आज दूसरा दिन है।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज शनिवार, 30 अक्टूबर को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है।

loksabha election banner

शहर के कई स्थानों पर भगवती जागरण की रहेगी धूम

शनिवार को शहर के कई इलाकों में भगवती जागरण की धूम रहेगी। जनहित सेवा सोसायटी एमजेके नगर ग्यासपुरा में 14वां भगवती जागरण रात 9.00 बजे से, अग्रहरि समाज सेवा समिति न्यू राम नगर मुंडिया कलां में 18वां भगवती जागरण रात 9.00 बजे से और न्यू शिमलापुरी गली नम्बर 27 नजदीक दुर्गा माता मंदिर में भगवती जागरण रात्रि 9.00 बजे से होगा।

शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम

पीसीटीई में वार्षिक फेस्ट कोशिश फेस्ट का दूसरा दिन सुबह 11.00 बजे से होगा। इस दौरान मिस्टर एंड मिस, सोलो डांस, सोलो सांग और वेस्टर्न सांग में स्टूडेंट्स अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। गुरुनानक देव भवन में दीवाली मेला सुबह 11.00 बजे से होगा, जहां संगीत का विशेष इंतजाम होगा।

धार्मिक कार्यक्रम

जैन समाज के चातुर्मास कार्यक्रम जारी है। एसएस जैन स्थानक जनता नगर चातुर्मास सभा सुबह 8.30 बजे होगी। इसमें जैन समाज के मुनि प्रवचन देंगे। शनिगांव में हवन यज्ञ व प्रवचन सभा सुबह 4.00 बजे होगी।

रायकोट में खुला पहला सीएनजी स्टेशन

फतेहगढ़ साहिब के सांसद डा. अमर सिंह और डीसी लुधियाना वरिंदर शर्मा ने शुक्रवार को रायकोट में पहले थिंक गैस आनलाइन सीएनजी स्टेशन का लोकार्पण किया। यहां पर 67 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से सीएनजी उपलब्ध रहेगी। सांसद व डीसी ने कहा कि सीएनजी स्टेशन खुलने से लोगों को सस्ता व बेहतर ईंधन मिलेगा। रायकोट हलके के लोगों के लिए पाइपलाइन के जरिये सीएनजी सीधी घरों तक पहुंचाई जाएगी।

पटियाला में आज यह रहेगा खास

वैक्सीनेशन

माता कौशल्या अस्पताल में विदेश जाने वाले लोगों के लिए टीकाकरण कैंप सुबह 9 बजे से।

एनएसक्यूएफ टीचरों का गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण के सामने धरना-प्रदर्शन सुबह 9 बजे।

पावरकाम के जूनियर इंजीनियरों का फील्ड में काम का बायकाट व प्रदर्शन सुबह 9 बजे से।

राजिंदरा अस्पताल में कोरोना योद्धाओं का धरना प्रदर्शन सुबह 10 बजे से।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.