टिब्बा रोड में भाजपाइयों ने मनाया जश्न
गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को मिली जीत का जश्न भाजपा टिब्बा रोड मंडल की ओर से मनाया गया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Dec 2017 09:25 PM (IST)Updated: Mon, 18 Dec 2017 09:25 PM (IST)
संसू, लुधियाना। गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को मिली जीत का जश्न भाजपा टिब्बा रोड मंडल की ओर से मनाया गया। इस मौके पर लोगों के बीच लड्डू बांटे गए। मंडल अध्यक्ष नवल जैन ने कहा कि गुजरात और हिमाचल के लोगों ने आज जो फतवा जारी किया है, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और विकास कार्यो पर मुहर है। इस मौके पर पूर्व पार्षद गुरबक्श सिंह बिल्ला, मंडल महामंत्री जसदेव तिवारी, सुरेश मिगलानी, मंडल उपाध्यक्ष जेपी भट्ट, मीडिया इंचार्ज कृष्ण कुमार तिवारी, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार, महामंत्री शिवम पाडेय, भरत कुमार, सतीश कुमार, लव कुमार, पंकज कुमार, बलराम कुमार आदि उपस्थित रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें