Weather Forecat Ludhiana: आाखिरकार लुधियाना में हल्की बारिश शुरू, तापमान में आई गिरावट
महानगर में बारिश शुरू हाे गई है। बुधवार सुबह जब लोगो की आंख खुली तो काले घने बादल शहर को अपनी आगोश में ले चुके थे। बादलों के मिजाज को देखकर ऐसा लगा जैसे वो अभी बरस पड़ेंगे। लुधियाना में बारिश शुरू
By Vipin KumarEdited By: Published: Wed, 25 Nov 2020 08:50 AM (IST)Updated: Wed, 25 Nov 2020 11:41 AM (IST)
लुधियाना, जेएनएन। Weather Forecat Ludhiana: महानगर में आखिरकार हल्की बारिश शुरू हाे गई। बुधवार सुबह से ही शहर में बादलों ने डेरा जमाकर रखा था। बुधवार सुबह जब लोगो की आंख खुली तो काले घने बादल शहर को अपनी आगोश में ले चुके थे। बारिश हाेने से ठंड भी बढ़ गई है।
बादलों के मिजाज को देखकर ऐसा लगा, जैसे वो अभी बरस पड़ेंगे। इस दौरान ठंड से लोग कांपते हुए दिखे। सुबह आठ बजे अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग के पूर्वानुमान की माने तो बुधवार को शहर में बारिश होने की संभावना है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें