Ludhiana: साल की बच्ची से दुष्कर्म करता रहा सौतेला बाप, पुलिस ने दर्ज कर लुधियाना भेजी जीरो एफआईआर
लुधियाना में बाप-बेटी के पवित्र रिश्ते को कलंकित करते हुए 9 साल की मासूम बच्ची के साथ सौतला बाप दुष्कर्म करता रहा। अब मोहाली के फेस-8 पुलिस ने उसके खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज करके लुधियाना पुलिस के पास भेजी है।
जासं, लुधियाना: बाप-बेटी के पवित्र रिश्ते को कलंकित करते हुए 9 साल की मासूम बच्ची के साथ सौतला बाप दुष्कर्म करता रहा। अब मोहाली के फेस-8 पुलिस ने उसके खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज करके लुधियाना पुलिस के पास भेजी है। जिसके बाद थाना सदर पुलिस ने उसके खिलाफ दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है। एसआई अश्विनी कुमार ने बताया कि उसकी पहचान बचित्तर नगर गली नंबर 4 निवासी हरदीप सिंह के रूप में हुई।
पुलिस ने मोहाली फेस-9 निवासी महिला की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि साल 2018 में उसकी बेटी की दूसरी शादी आरोपित के साथ हुई थी। शादी के बाद उसकी 9 साल की नवासी भी उन दोनों के साथ रहने लगी।
शारीरिक छेड़खानी करने के साथ-साथ गलत काम किया
साल 2022 में वो लिखित अथारिटी के साथ उस बच्ची को अपने पास रहने के लिए ले आई। जहां उस बच्ची ने बताया कि उसका पापा उसके साथ शारीरिक छेड़खानी करने के साथ-साथ गलत काम किया करता था। अश्विनी कुमार ने कहा कि केस दर्ज करने के बाद आरोपित के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्दी ही उसे काबू कर लिया जाएगा।
वहीं दूसरी ओर हेरोइन व शराब तस्करी करते 4 गिरफ्तार
नशा तस्करों के खिलाफ छेड़ी मुहिम के अंतर्गत बीते 24 घंटों के दौरान पुलिस ने विभिन्न जगहों पर कार्रवाई करते हुए 4 तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से हेरोइन तथा अवैध शराब बरामद हुई। आरोपितों के खिलाफ 3 केस दर्ज करके छानबीन की जा रही है। थाना मोती नगर पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर स्थित काली माता मंदिर के पास की गई नाकाबंदी के दौरान स्कूटर सवार दो लोगों को 36 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। एएसआई सुरजीत सिंह ने बताया कि उनकी पहचान सलेम टाबरी के पीरू बंदा मोहल्ला निवासी अजय कुमार तथा डेविड के रूप में हुई।
6 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया
थाना डिवीजन नंबर 4 पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छावनी मोहल्ला के पीपल चौक में की गई दबिश के दौरान स्कूटर सवार को 6 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया। एएसआई अवतार सिंह ने बताया कि उसकी पहचान छावनी मोहल्ला निवासी विजय कुमार उर्फ बंटी के रूप में हुई। थाना लाडोवाल पुलिस ने गांव सलेम पुर में की गई नाकाबंदी के दौरान पैदल आ रहे व्यक्ति को 23 बोतल अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। एएसआई सुरिंदर सिंह ने बताया कि उसकी पहचान गांव हंबड़ां निवासी जोरा सिंह के रूप में हुई।