फुटबॉल में दिखेगा महिला खिलाड़ियों का जोश
पुरुष की तर्ज पर फुटबॉल में दिखेगा महिला फुटबॉलरों का जोश। पंजाब फुटबॉल एसोसिएशन (पीएफए) द्वारा पहली बार सीनियर पंजाब वूमेन लीग का आयोजन 25 जुलाई को कराया जा रहा है। प्रतियोगिता में पंजाब भर की आठ टीमों में देश के टॉपर खिलाड़ी भाग लेंगे।
कृष्ण गोपाल, लुधियाना
पुरुष की तर्ज पर फुटबॉल में दिखेगा महिला फुटबॉलरों का जोश। पंजाब फुटबॉल एसोसिएशन (पीएफए) द्वारा पहली बार सीनियर पंजाब वूमेन लीग का आयोजन 25 जुलाई को कराया जा रहा है। प्रतियोगिता में पंजाब भर की आठ टीमों में देश के टॉपर खिलाड़ी भाग लेंगे।
पीएफए महासचिव हरजिंदर सिंह ने कहा कि लीग में सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स जालंधर, यूनाइटेड वॉरियर्स स्पोर्ट्स क्लब फगवाड़ा, देश भगत यूनिवर्सिटी, सरहिंद, जीएचजी खालसा कॉलेज लुधियाना, गर्ल्स कोचिंग सेंटर जोगा मानसा, एचएमवी फुटबाल क्लब जालंधर टीमें शामिल हैं।
पीएफए ज्वाइंट सचिव विजय बाली ने कहा कि लीग 2-3 माह तक चलेगी। इसमें विजेता टीम इंडियन वूमेन फुटबॉल लीग के मेन राउंड का हिस्सा बनेगी। लीग क्लब में आठ क्लब को दो ग्रुप में विभाजित किया जाएगा।
महिला फुटबाल लीग को लेकर खिलाड़ियों में काफी उत्साह है। खिलाड़ियोंका कहना है कि लीग पंजाब के महिला खिलाड़ियों के लिए नींव का पत्थर साबित होगी। इनमें से बेस्ट खिलाड़ी इंडियन फुटबॉल वूमेन टीम का हिस्सा भी बनेगी। नाम:- वीरपाल कौर
आयु :- 23
अचीवमेंट अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी।
फुटबाल का खुमारा पूरे वर्ल्ड में है। 216 देश खेलते है, इसी जुनून के मकसद से मैंने फुटबाल चुना। पंजाब सुपर लीग में अपने खेल को बेहतर कर इंडियन फुटबाल लीग में दावेदारी ठोकना रहेगी। नाम :- कर्मा टोनी देवी
आयु :- 22
टीम सेंट्रल फुटबाल लीग
अचीवमेंट : अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी।
फुटबॉल में खेलना सपना था। पंजाब सुपर लीग, इंडियन फुटबाल वूमेन लीग के लिए अच्छा प्लेटफार्म होगा। नाम :- तकलिमा रंजीता देवी
आयु :- 21
टीम सेंट्रल फुटबाल टीम।
अचीवमेंट :- नेशनल में प्रतिनिधित्व
पंजाब सुपर लीग का होना युवा महिला फुटबाल के लिए अच्छा होगा, हमें इसमें बेहतर कर इंटरनेशनल का टिकट कटाना रहेगा। नाम :- पुष्पा देवी
आयु :- 22
टीम :- सेंट्रल फुटबाल टीम
अचीवमेंट :- इंटरनेशनल
फुटबाल का चुनना नामी खिलाड़ी बनना है। पीएफए का लीग कराना फुटबाल के लिए जान भरने से जैसा है।