घर के बाहर झपटा महिला डॉक्टर का मंगलसूत्र
लुधियाना : किचलू नगर इलाके में एक्टिवा पर आए दो बदमाश महिला डॉक्टर के गले में पहना सोने का मंगलसूत्र झपट कर फरार हो गए। जब वह अपने घर की डोर बेल बजा रही थी, तभी यह घटना हुई। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक झपटमार का चेहरा कैद हो गया है।
जागरण संवाददाता, लुधियाना : किचलू नगर इलाके में एक्टिवा पर आए दो बदमाश महिला डॉक्टर के गले में पहना सोने का मंगलसूत्र झपट कर फरार हो गए। जब वह अपने घर की डोर बेल बजा रही थी, तभी यह घटना हुई। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक झपटमार का चेहरा कैद हो गया है।
थाना पीएयू पुलिस ने घटनास्थल पर जांच करने के बाद डॉक्टर के बयान पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एएसआइ सुखदीप सिंह ने बताया कि किचलू नगर निवासी डॉक्टर रीतू खोसला की शिकायत पर केज दर्ज किया गया है। पुलिस को दिए बयान में उसने बताया कि वह हैबोवाल स्थित तूर अस्पताल में तैनात है। मंगलवार शाम 4 बजे अस्पताल से छुट्टी करने के बाद वह अपने घर पहुंची। कार से उतरकर अभी वो अपने घर की डोर बेल बजा ही रही थी कि उसी समय एक नकाबपोश बदमाश उसके गले में पहना डेढ़ तोले सोने का मंगलसूत्र उतारकर भाग गया। उसका दूसरा साथी सड़क के दूसरी और एक्टिवा स्टार्ट कर पहले से खड़ा था। एक्टिवा सवार बेनकाब था। उसका चेहरा सीसीटीवी में कैद हो गया है। उसकी फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपित की तलाश की जा रही है।