Move to Jagran APP

लुधियाना में RSS ने स्थापना दिवस पर किया शस्त्र पूजन, इस बार पथ संचलन का नहीं हुअा आयोजन

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्थापना दिवस पर लुधियाना में मुख्य कार्यक्रम में सुखदेव नगर की शाखा की ओर से सेक्टर-38 पार्क नजदीक गोशाला जमालपुर में आयोजित किया गया। इसमें संघ के स्वयंसेवकों ने शारीरिक व्यायाम के साथ बौद्धिक र्चचा की।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Sun, 25 Oct 2020 02:05 PM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 02:05 PM (IST)
लुधियाना में RSS ने स्थापना दिवस पर किया शस्त्र पूजन, इस बार पथ संचलन का नहीं हुअा आयोजन
लुधियाना के सेक्टर-38 पार्क नजदीक गोशाला जमालपुर में शस्त्र पूजन करते हुए संघ के कार्यकर्ता।

लुधियाना, जेएनएन। हर वर्ष की तरह महानगर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्थापना दिवस पर विजयदशमी को शस्त्रपूजन किया गया। मुख्य कार्यक्रम में सुखदेव नगर की शाखा की ओर से सेक्टर-38 पार्क नजदीक गोशाला जमालपुर में आयोजित किया गया।

loksabha election banner

इसमें संघ के स्वयंसेवकों ने शारीरिक व्यायाम के साथ बौद्धिक र्चचा की। हालांकि इस संघ की ओर से कोरोना वायरस महामारी के कारण पथ संचलन कार्यक्रम नहीं करवाया। स्वयं सेवकों ने पहले ध्वज प्रणाम किया और राष्ट्रीय गीत गया। जिला प्रमुख मनोज झा ने इस शुभ अवसर पर सभी को दशहरा पर्व और नवरात्र उत्सव की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन डा. केशव राव बलिराम हेडगेवार जी ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना की थी। उन्होंने इस बारे में विस्तार के साथ बताया। उन्होंने अपने संदेश में राष्ट्र भक्ति को सर्व प्रथम बताया। साथ ही कहा कि भारत विश्व गुरु बने, राम राज्य की स्थापना हो ,ऊंच-नीच का भेदभाव खत्म हो।

उन्होंने बताया के संघ के स्वयंसेवक देश में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सेवा भावना के साथ अग्रसर रहते हैं । कार्यक्रम सुबह सात से आठ बजे तक चला। इसका समापन प्रार्थना के साथ हुआ। इस अवसर पर जिला संघ चालक ऋषि पारिक, जिला बौद्धिक प्रमुख विनोद गर्ग, नगर कार्य वाह विकास कुमार, वनवासी कल्याण आश्रम वयवस्था प्रमुख राकेश शर्मा, विश्व हिंदू परिषद से गुरमुख सिंह नामधारी, जिला सामाजिक समरस्ता प्रमुख सेवा राम व राष्ट्रीय सिख संगत से एड. कमलजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक मोजूद थे।

सुरक्षा के कड़े प्रबंधः राष्ट्रीय स्वयंसेवक के कार्यक्रम के मौके पर मोती नगर पुलिस थाना के एडिशनल एसएचओ सूरिंदर सिंह की अगुआई में दर्शन सिंह एएसआइ सहित बड़ी सांख्य में पुलिस बल सुरक्षा में तैनात था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.