श्रद्धा से करें श्राद्ध, पितृजन का आशीर्वाद बना रहेगा: स्वामी देवेश्वानंद तीर्थ
भारत धर्म प्रचारक मंडल की ओर से वेद मंदिर प्रांगण में वेदाचार्य स्वामी निगम बोध तीर्थ के सानिध्य में माता पितृ दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्वामी देवेश्वानंद तीर्थ ने कहा कि श्रद्धा में माता पिता के दिन होते है जिसमें हमें एक दिन के लिए माता पिता को देना होता है।
संस, लुधियाना : भारत धर्म प्रचारक मंडल की ओर से वेद मंदिर प्रांगण में वेदाचार्य स्वामी निगम बोध तीर्थ के सानिध्य में माता पितृ दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्वामी देवेश्वानंद तीर्थ ने कहा कि श्रद्धा में माता पिता के दिन होते है, जिसमें हमें एक दिन के लिए माता पिता को देना होता है। जो भी इस श्राद्ध को पूर्ण निष्ठा से निभाता है, उनके पितृजन का आशीर्वाद सदैव उन पर रहता है। बुधवार को जो अमावस्या का श्राद्ध है, उसमें जिनको भी अपने पूर्वर्जों का तिथि नहीं पता वह उसी दिन उनका श्राद्ध कर सकता है। उन्होंने कहा कि आज के दिन युवा पीढ़ी इस प्रथा को भूलती जा रही है। उसको चाहिए ऐसे सच्चे व सादे कार्य को सच्चे मन से निभाएं। इस दौरान आचार्य ब्रह्मण मंडली द्वारा प्रभु शिव का गुणगान किया गया। इस अवसर पर पंडित शिवम, विष्णु, आशीष, अखिलेश, राम, अक्षय, कृष्ण कुमार तिवारी, अंकित, रिशु आदि शामिल थे।