Move to Jagran APP

जहां ऊर्जा केंद्रित जीवन में वह चीज बढ़ जाती है: शून्य प्रभु

सतलुज किनारे स्थित शनिगांव में शून्य प्रभु के सानिध्य में हवन यज्ञ व प्रवचन सभा का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम आए शनि भक्तों ने हवन यज्ञ में आहुतियां डालकर सब के लिए सुख व समृद्धि मांगी।

By JagranEdited By: Published: Sat, 29 Jan 2022 05:49 PM (IST)Updated: Sat, 29 Jan 2022 05:49 PM (IST)
जहां ऊर्जा केंद्रित जीवन में वह चीज बढ़ जाती है: शून्य प्रभु
जहां ऊर्जा केंद्रित जीवन में वह चीज बढ़ जाती है: शून्य प्रभु

संस, लुधियाना : सतलुज किनारे स्थित शनिगांव में शून्य प्रभु के सानिध्य में हवन यज्ञ व प्रवचन सभा का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम आए शनि भक्तों ने हवन यज्ञ में आहुतियां डालकर सब के लिए सुख व समृद्धि मांगी। इस दौरान प्रवचन सभा में शून्य प्रभु ने कहा कि ने कहा कि जीवन में हम जो भी देखते है। वह सबसे पहले एक विचार से शुरु हुआ था। दुनियां में इंसान ने जो भी बनाया है। एक पेन से लेकर, एक राकेट तक। हर वस्तु प्रथम तल पर एक विचार ही थी। तो हमें अपने विचारों के प्रति जागरुक होना पडे़गा। कई बार हम अपने विचार नकारात्मक चीजों के प्रति ज्यादा रखते है। जो हमें पसंद नहीं है। जबकि सफल व खुश व्यक्ति उन चीजों की बात करते है, जो उन्होंने भविष्य में हासिल करनी होती है। याद रखें हम जो भी बात करते है। हमारी ऊर्जा उस पर केंद्रित हो जाती है और ऊर्जा जहां केंद्रित है जीवन में वह चीज बढ़ जाती है। जो मिला है। उसकी बात करें। कार्यक्रम के अंत में शनि की आरती कर सभा को विश्राम दिया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.