समस्या को सुलझाने से पहले उसे समझना जरूरी : शून्य प्रभु
सतलुज किनारे स्थित शनिगांव में हवन यज्ञ व प्रवचन सभा का आयोजन शून्य प्रभु के सानिध्य में किया गया। सर्वप्रथम आए शनि भक्तों ने हवन यज्ञ में आहुतियां डालकर सुख व शांति की मंगलमय कामना मांगी।
संस, लुधियाना : सतलुज किनारे स्थित, शनिगांव में हवन यज्ञ व प्रवचन सभा का आयोजन शून्य प्रभु के सानिध्य में किया गया। सर्वप्रथम आए शनि भक्तों ने हवन यज्ञ में आहुतियां डालकर सुख व शांति की मंगलमय कामना मांगी। इस अवसर पर आयोजित प्रवचन सभा में शून्य प्रभु ने आई सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमें किसी भी समस्या को सुलझाने से पहले उसे समझना होता है। और उसका कारण जानना होता है। उन्होंने बताया कि अधिकांश व्यक्ति दूसरे के कारण परेशान है। अगर हम यह बात समझ जाएं कि आमूमन इंसान अपना स्वभाव नहीं बदलता। जब तक वह खुद न बदलना चाहे और हम सबको अपने जीवन में कभी न कभी रावण, कंस, कैकई आदि मिलते ही है तो हमें ही अपना स्वभाव बदल के उनसे ऊपर उठना होगा। आप खुद पर लगातार काम करते रहिए और ईश्वर पर भरोसा करके कुछ चीजें उस पर छोड़ दीजिए। अंत में शनि की आरती कर सभा को विश्राम दिया।