Move to Jagran APP

गुरुदेव अचल मुनि, भरत मुनि ठाणा-2 पहुंचे रूपा मिस्त्री गली

भीष्म पितामह गुरुदेव सुमित प्रकाश मुनि महाराज के सुशिष्य श्री अचल मुनि भरत मुनि महाराज एवं भरत मुनि महाराज ठाणा-2 बुधवार को सन्मति केंद्र सिविल लाइंस विहार कर जैन स्थानक रूपा मिस्त्री गली पहुंचे। विहार का लाभ श्री महावीर जैन युवक संघ सिविल लाइंस रूपा मिस्त्री गली जैन स्थानक एवमं श्रीसंघ ने लिया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 24 Jun 2021 01:12 AM (IST)Updated: Thu, 24 Jun 2021 01:12 AM (IST)
गुरुदेव अचल मुनि, भरत मुनि ठाणा-2 पहुंचे रूपा मिस्त्री गली
गुरुदेव अचल मुनि, भरत मुनि ठाणा-2 पहुंचे रूपा मिस्त्री गली

संस, लुधियाना : भीष्म पितामह गुरुदेव सुमित प्रकाश मुनि महाराज के सुशिष्य श्री अचल मुनि, भरत मुनि महाराज एवं भरत मुनि महाराज ठाणा-2 बुधवार को सन्मति केंद्र सिविल लाइंस विहार कर जैन स्थानक रूपा मिस्त्री गली पहुंचे। विहार का लाभ श्री महावीर जैन युवक संघ, सिविल लाइंस, रूपा मिस्त्री गली जैन स्थानक, एवमं श्रीसंघ ने लिया।

loksabha election banner

संजय जैन ने कहा कि गुरुदेव अचल मुनि महाराज ठाणा-2 का चातुर्मास एस एस जैन स्थानक शिवपुरी में होना तय हुआ है। इसी उत्सव को लेकर महाराज श्री का विभिन्न स्थानों पर विहार कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जैन समुदाय का सबसे बड़ा पर्व 23 जुलाई से प्रारंभ होने जा रहा है, संतजनों का आना शुरु हो गया है। वह इन चार माह में एक ही स्थान पर विचरित होकर प्रवचन सभाएं व गुरुदेवों की पुण्य तिथि व जन्म शताब्दी पर विशेष सभाएं भी करेंगे। उन्होंने कहा कि गुरुवार को गुरुदेव वीरवार को रूपा मिस्त्री गली जैन स्थानक में प्रवचन करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.