चेतन बवेजा के सनातन धर्म प्रचार कार्य प्रंशनीय: ग्रेवाल
महादेव सेवा दल विधानसभा पूर्वी सेक्टर-32 के सदस्यों ने चहलां स्थित मुक्तेश्वर मुक्ति धाम (समराला) के दर्शनो की सावन माह में वर्षो से चली आ रही इस परपंरा को जारी रखते हुए सोमवार को महादेव सेवा दल के अध्यक्ष चेतन बवेजा व आप विधानसभा पूर्वी के इंचार्ज दलजीत भोला ग्रेवाल सहित भोले बाबा का पूजन कर आशीर्वाद लिया। भगवान भोलेनाथ की आरती कर सब भक्तों के मंगल जीवन व कोरोना संकट से निजात दिलाने की प्रार्थना की।
संस, लुधियाना : महादेव सेवा दल विधानसभा पूर्वी सेक्टर-32 के सदस्यों ने चहलां स्थित, मुक्तेश्वर मुक्ति धाम (समराला) के दर्शनो की सावन माह में वर्षो से चली आ रही इस परपंरा को जारी रखते हुए सोमवार को महादेव सेवा दल के अध्यक्ष चेतन बवेजा व आप विधानसभा पूर्वी के इंचार्ज दलजीत भोला ग्रेवाल सहित भोले बाबा का पूजन कर आशीर्वाद लिया। भगवान भोलेनाथ की आरती कर सब भक्तों के मंगल जीवन व कोरोना संकट से निजात दिलाने की प्रार्थना की। सर्वप्रथम गांव महादेव सेवा दल के अध्यक्ष चेतन बवेजा व अन्य सदस्यों का मंदिर कमेटी ने हर बार की तरह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यही नहीं, हर वर्ष भोलेनाथ के दर्शन करने वाले भक्तों को फेसबुक के माध्यम से भोलेनाथ के लाइव दर्शन करवाए गए।
दलजीत भोला ग्रेवाल ने कहा कि उनका सौभाग्य है कि भगवान भोले नाथ की चरणछोह प्राप्त भूमि पर आशुतोष भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर मिला है। उन्होंने चेतन बवेजा व महादेव सेवा दल की पूरी टीम की तरफ से किए जा रहे युवा पीढ़ी को धर्म के साथ जोड़ने की प्रंशसा करते हुए कहा कि चेतन बवेजा विधानसभा पूर्वी के हर घर में भगवान भोले नाथ के नाम का ध्वज फहरा कर सच्चे धर्म प्रेमी की भूमिका निभा रहे हैं। इसलिए वे बवेजा के इस प्रयास में हर तरह की मदद करेंगे। चेतन बवेजा ने कहा कि श्रावण माह में मुक्तेश्वर मुक्ति धाम में भोले बाबा के दर्शन करने आने वाले भक्तो की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है व दुखों से छुटकारा मिलता है।
इस अवसर पर इस अवसर पर पंकज गिल्हौत्रा, बन्नी बवेजा, जतिंदर दुग्गल, आशु राणा, बलदेव भोला, राज कुमार गुप्ता, प्रदीप मितल, कर्ण अग्रवाल, तरुण कुमार, योगेश सैणी, अजय कुमार, सुरेश खन्ना, विवेक रावला, वासु गर्ग, सुभाष शर्मा, सतीश शर्मा, मंगल यादव, योदिन्द्र कुमार, प्रियका बवेजा, नताशा, शीला वर्मा, प्रेम लता, शीतल अरोड़ा, रजनी बाला, पुष्पा रानी, मुन्नी, मंजू वर्मा, जन्नत वर्मा, परी वर्मा, जोशी वर्मा व अन्य शिव भक्तो ने भी भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया।