Move to Jagran APP

युवा देश का भविष्य : विशाल जैन

युवा देश का भविष्य होते हैं। युवा अगर सही दिशा में कार्य करें तभी देश की प्रगति व उन्नति होगी।

By JagranEdited By: Published: Wed, 27 Jan 2021 05:22 PM (IST)Updated: Wed, 27 Jan 2021 05:24 PM (IST)
युवा देश का भविष्य : विशाल जैन
युवा देश का भविष्य : विशाल जैन

संस, लुधियाना : युवा देश का भविष्य होते हैं। युवा अगर सही दिशा में कार्य करें, तभी देश की प्रगति व उन्नति होगी। अन्यथा देश कभी उन्नति नहीं कर सकता। यह उक्त विचार बुधवार को श्री शलिग राम जैन पब्लिक स्कूल बहादुर के रोड़ दाना मंडी में मनाएं 72वें गणतंत्र दिवस के दौरान सचिव विशाल जैन ने व्यक्त किए।

loksabha election banner

उन्होंने युवाओं को देश की उन्नति के लिए कार्य करने को प्रेरित किया। सर्वप्रथम राष्ट्रीय ध्वज को स्कूल मैनेजर अशोक जैन ने फहराया। इस दौरान बच्चों ने मार्च पास्ट किया। उपाध्यक्ष सुमति प्रकाश जैन ने सलामी दी। इस दौरान देश भक्ति से भरे रंगारंग कार्यक्रम की शुरूआत नवकार मंत्र से की गई।

स्कूल की प्रधानाचार्य सुनीता शर्मा ने गणतंत्र दिवस के महत्व से अवगत करवाया। इस दौरान बच्चों ने मेरा मुल्क, मेरा देश, गीत के बोलो पर नृत्य किया। अंत में पंजाब का लोकप्रिय नृत्य भंगड़ा व गिद्दा की प्रस्तुति के साथ समारोह को विश्राम दिया। स्कूल की डायरेक्टर डी. नारंग ने मेहमानों का धन्यवाद किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.