जैतपुरा क्षमापना संक्रांति महोत्सव को लेकर जत्था रवाना
वर्तमान गच्छाधिपति आचार्य श्रीमद विजय नित्यानंद सूरीश्वर जी महाराज आचार्य जयानंद सूरीश्वर जी महाराज आचार्य चितानंद महाराज आदि साधु साध्वीवृंद की निश्रा में जैतपुरा राजस्थान में होने वाली क्षमापना संक्राति महोत्सव में सम्मिलितहोने को लेकर श्री आत्मानंद जैन महासमिति लुधियाना के संयोजकत्व में 100 से अधिक श्रद्धालुओं को जत्था आज बसों द्वारा सुंदर नगर से रवाना हुआ।
संस, लुधियाना : वर्तमान गच्छाधिपति आचार्य श्रीमद विजय नित्यानंद सूरीश्वर जी महाराज, आचार्य जयानंद सूरीश्वर जी महाराज, आचार्य चितानंद महाराज आदि साधु साध्वीवृंद की निश्रा में जैतपुरा राजस्थान में होने वाली क्षमापना संक्राति महोत्सव में सम्मिलितहोने को लेकर श्री आत्मानंद जैन महासमिति लुधियाना के संयोजकत्व में 100 से अधिक श्रद्धालुओं को जत्था आज बसों द्वारा सुंदर नगर से रवाना हुआ। संघपतित्व का लाभ श्री शांति प्रकाश, मुकेश जैन, चंद्रमणि जैन आर्मी परिवार ने लिया। सर्वप्रथम सभी ने बावा गज्जा जी के समाधि स्थल पर नतमस्तक होकर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर सुशील जैन यूनीमेक्स, विकास जैन केसरिया, संजीव जैन टोनी, मुकेश जैन के. मैंट्रल, दीपक जैन कोठी वाले, नरभूषण जैन, राजीश जैन बॉबी व अन्य ने संघपति परिवार को माल्यार्पण करके बहुमान किया। इस अवसर पर बॉबी ने बताया कि जत्था रवाना हो रहा है। संक्रांति क्षमापना का लाभ पूरा संघ लेगा। उन्होंने पूरा संघ 17 सितबर को लुधियाना में वापसी करेगा।