ध्यान योग साधना के स्वामी हैं आचार्य डा. शिवमुनि : संजीव जैन
वर्तमान जैनाचार्य सम्राट पूज्य डा. शिव मुनि महाराज की 50वीं दीक्षा जयंती पर्व कुष्ठ आश्रम में मानव सेवा करके मनाया। यह समारोह श्री आल इंडिया जैन कांफ्रेंस पंजाब जोन-2 की युवा शाखा एवं महिला शाखा के सहयोग से मनाया गया। समारोह का शुभारंभ महामंत्र नवकार के सामूहिक उच्चारण से हुआ।
संस, लुधियाना : वर्तमान जैनाचार्य सम्राट पूज्य डा. शिव मुनि महाराज की 50वीं दीक्षा जयंती पर्व कुष्ठ आश्रम में मानव सेवा करके मनाया। यह समारोह श्री आल इंडिया जैन कांफ्रेंस पंजाब जोन-2 की युवा शाखा एवं महिला शाखा के सहयोग से मनाया गया। समारोह का शुभारंभ महामंत्र नवकार के सामूहिक उच्चारण से हुआ। इस दौरान युवा शाखा व महिला शाखा की ओर से लगभग 400 कुष्ठ रोगियों को भोजन एवं वस्त्र वितरित किए गए।
इस अवसर पर श्री आल इंडिया जैन कांफ्रेंस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव जैन आत्म, राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजन जैन केपी ने कहा कि आचार्य डा. शिवमुनि जन जन के जीवन कल्याणक कारक संत है, जिन्होंने ध्यान योग साधना के द्वारा सबका जीवन खुशहाली के लिए प्रेरित किया। यह समाज को उनकी महत्वपूर्ण देन है। सभी ने आचार्य श्री जी की दीर्घायु की मंगलमय कामना की। उन्होंने कहा कि गुरुदेव श्रमण संघ के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका व योगदान निभाते रहेंगे।
इस अवसर पर आल इंडिया जैन कांफ्रेंस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव जैन आत्म, राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजन जैन केपी सहित प्रांतीय अध्यक्ष अरुण जैन गुग्गू, युवा शाखा अध्यक्ष दीपांशु जैन, महिला अध्यक्ष प्रवीण जैन मधु, अरुण जैन, सरुचि जैन, दीपा जैन, सिम्मी जैन, अभय जैन, राजीव जैन, नरेश जैन दुग्गड़ आदि शामिल थे।