मेरा शाम ब्रज में आया, बज उठी बांसुरियां..
संस, लुधियाना : उनकी रहमत का झूमर सजा है, कमली वाले की महफिल सजी है मंगल गीत के साथ ही श्री संकटमोचन
संस, लुधियाना : उनकी रहमत का झूमर सजा है, कमली वाले की महफिल सजी है मंगल गीत के साथ ही श्री संकटमोचन बाला जी सेवा परिवार के सदस्यों ने पिंक विहार स्थित, चुघ निवास पर श्री सुंदरकांड पाठ का गायन किया।
यजमान परिवार से गणेश देवी चुघ, मास्टर शिवाश, हरविंदर चुघ, किरण चुघ, राजेंद्र पुरी, किरण पुरी, गौरव, रिधि चुघ, अनमोल, प्रवीण मोंगा, इन्दर राज, मक्कड़ परिवार, विजय सिंघानिया, ब्रज अग्रवाल और अशोक सिंघानिया आदि ने सपरिवार मंत्रोउच्चारण के साथ बाला जी की ज्योति प्रचंड की।
सेवक दीपक जैन, महेश गुप्ता, सुशील कक्कड़, विशाल सुज्रात और अश्वनी जिंदल ने श्री हनुमंत लाल का दर्शनीय दरबार लगाया। सेवक विरेश विज, राकेश भाटिया, शेलेंदर कोछड़ और आशीष पुरी ने सर्वप्रथम गणेश वंदना की।
इस दौरान शिव नाम की महिमा सारे जग ने गाई है राम नाम की महिमा सारे जग में छाई है आदि भजनों से आई हुई संगत को नाचने पर मजबूर कर दिया। पाठ उपरात साक्षी भाटिया, ईशा चुघ, टीशा भाटिया, अंजू भाम्बरी, ममता सिंघानिया, नवीन पुरी और मीनाक्षी पुरी आदि ने हनुमंत ध्वज फहराया। श्री हनुमंत बाला जी की आरती कर पाठ को विराम दिया। इस अवसर पर शिव राम भाबरी, पंकज अरोड़ा, सोनू दुग्गल, मनिंदर बेरी, प्रदीप तलवार, अंकित गोयल, केशव सिंघानिया, शिव कुमार गुप्ता, जतिन जागड़, रोहित, नरेश, मुकेश और राकेश चुघ आदि उपस्थित थे।