Move to Jagran APP

जिस घर में प्रेम की गंगा बहती है वो घर कभी नहीं टूटता: अरुण मुनि

एसएस जैन स्थानक सिविल लाइंस में संक्रांति पाठ व प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आगमज्ञाता गुरुदेव अरुण मुनि महाराज ठाणा-6 ने संक्रांति पाठ सुनाते हुए कहा कि सूर्य देव मिथुन राशि से कर्क राशि में प्रवेश कर गए है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 16 Jul 2020 06:53 PM (IST)Updated: Thu, 16 Jul 2020 06:53 PM (IST)
जिस घर में प्रेम की गंगा बहती है वो घर कभी नहीं टूटता: अरुण मुनि
जिस घर में प्रेम की गंगा बहती है वो घर कभी नहीं टूटता: अरुण मुनि

संस, लुधियाना : एसएस जैन स्थानक सिविल लाइंस में संक्रांति पाठ व प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। आगमज्ञाता गुरुदेव अरुण मुनि महाराज ठाणा-6 ने संक्रांति पाठ सुनाते हुए कहा कि सूर्य देव मिथुन राशि से कर्क राशि में प्रवेश कर गए हैं। दुनिया में सबसे ऊंचा घर किसका है? घर शब्द बड़ा लाजबाव है। इस शब्द में बड़ा प्यार होता है। एक बर्तन मांजने वाली भी बंगलों में कोठी में बर्तन मांज कर सीधा घर जाती है। बच्चे भी छुट्टी के बाद स्कूल से सीधा घर जाते हैं। घर में तीन चीजें होती हैं, कर्तव्य, प्रेम, अधिकार। एक अच्छे घर के कुछ कानून होते हैं, विवाह घर की नींव है। एक आदमी को भी घरवाला तभी कहा जाता है, जब उसकी शादी हो जाती है। प्रेम घर का कानून होता है। घरों में दु‌र्व्यवहार नहीं होना चाहिए बल्कि प्रेम का भाव होना चाहिए। जिस घर में प्रेम की गंगा बहती है वह घर कभी नहीं टूट सकता। एकता घर की शक्ति है। हास्य घर का वातावरण है। सादगी घर का सौंदर्य है। घर में आने वाले की सेवा हो।

loksabha election banner

गुरुदेव ने कहा कि अगर आप मां बाप हैं और अपने बेटे के विवाह के बारे में सोच रहे हैं तो मेरा एक सुझाव है कि आप अपने घर में बहू लाना, बहुरानी मत लाना। बहू घर आए तो वह संस्कार लेकर आएगी और बहुरानी घर आएगी तो वह कार लेकर आएगी जो कार लेकर आएगी, तय है वह अपनी सरकार चलाएगी। और जो संस्कार लेकर आएगी वह तुम्हारे बुलाने पर सर के बाल चली आएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.