महायज्ञ में हुआ शिव शक्ति का मिलन
मां बगलामुखी धाम में चल रहे 192 घंटे के अखंड महायज्ञ के चौथे दिन हजारों की संख्या में भक्तों ने महायज्ञ में आहुतियां डाली।
संस, लुधियाना (वि): मां बगलामुखी धाम में चल रहे 192 घंटे के अखंड महायज्ञ के चौथे दिन हजारों की संख्या में भक्तों ने महायज्ञ में आहुतियां डाली। महायज्ञ में महाशिवरात्रि का पर्व योगी सत्यानाथ महाराज की अध्यक्षता में धूमधाम से मनाया गया। महाराज ने कहा कि शिवरात्रि पर्व हमारी क्षमताओं को बढ़ाता है। जिसमें हम अपने जीवन की बाधाओं को दूर कर पाते हैं। यज्ञ जीवन में मौलिक सुखों को लाता है।
हास्य कलाकार राजपाल यादव ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई और आहुति डाली। राजपाल यादव योगी से प्रेरित हो इस महायज्ञ में शामिल हुए। धाम सेवक प्रवीण चौधरी, नरेंद्र गुप्ता, अनुराग अरोड़ा ने कहा कि महायज्ञ की सुंदरता मां भक्तों के मनो मंडल पर विशेष प्रभाव छोड़ रही है। हजारों की संख्या में बडे़ अनुशासन के साथ मां का लंगर ग्रहण करते है। अनुशासन, प्रेम एवं कार्य कुशलता का अनूठा संगम है। मां बगलामुखी धाम में देखने को मिलता है।