Move to Jagran APP

जैनाचार्य नित्यानंद सूरीश्वर म. के प्रवेश की तैयारियां अंतिम चरण में

ाचार्य भगवंत श्रीमद विजय वल्लभ सूरि समुदाय के वर्तमान गच्छाधिपति प. पू. आचार्य भगवंत श्रीमद विजय नित्यानंद सूरीश्वर म., गुरु वल्लभ हस्तदीक्षित, समुदाय वडिल, तप चक्रवर्ती, तपस्वी सम्राट, वचनसिद्ध, आचार्य भगवंत श्रीमद विजय वसंत सूरीश्वर म. सा., ज्ञान प्रभाकर, गोड़वाड़ भूषण, स्वर्ण संत, स्वर सम्राट, भोले बावा आचार्य भगवंत श्रीमद विजय जयानंद सूरीश्वर म. सा. आदि श्रमण-श्रमणीवृंद का आगमन प्रवेश 21 जुलाई को लुधियाना धूमधाम से होगा।

By JagranEdited By: Published: Thu, 19 Jul 2018 08:58 PM (IST)Updated: Thu, 19 Jul 2018 08:58 PM (IST)
जैनाचार्य नित्यानंद सूरीश्वर म. के प्रवेश की तैयारियां अंतिम चरण में
जैनाचार्य नित्यानंद सूरीश्वर म. के प्रवेश की तैयारियां अंतिम चरण में

संस, लुधियाना (वि) : आचार्य भगवंत श्रीमद विजय वल्लभ सूरि समुदाय के वर्तमान गच्छाधिपति प. पू. आचार्य भगवंत श्रीमद विजय नित्यानंद सूरीश्वर म., गुरु वल्लभ हस्तदीक्षित, समुदाय वडिल, तप चक्रवर्ती, तपस्वी सम्राट, वचनसिद्ध, आचार्य भगवंत श्रीमद विजय वसंत सूरीश्वर म. सा., ज्ञान प्रभाकर, गोड़वाड़ भूषण, स्वर्ण संत, स्वर सम्राट, भोले बावा आचार्य भगवंत श्रीमद विजय जयानंद सूरीश्वर म. सा. आदि श्रमण-श्रमणीवृंद का आगमन प्रवेश 21 जुलाई को लुधियाना धूमधाम से होगा।

prime article banner

श्री आत्मानंद जैन महासभा व श्री आत्मानंद जैन चातुर्मास महासमिति की ओर से समारोह को लेकर तैयारियां अंतिम चरण पर हैं। गुरुदेव पंजाब के विभिन्न शहरों को धर्म लाभ प्रदान करते हुए 21 जुलाई को लुधियाना चातुर्मासिक प्रवेश करेंगे। समारोह में अखंड 51वें वर्षीतप के महान तपस्वी तपचक्रवर्ती समुदायवडिल आचार्य देव श्रीमद विजय बसंत सूरीश्वर महाराज, ज्ञान प्रभाकर आचार्य देव श्रीमद विजय जयानंद सूरीश्वर महाराज आदि मुनिवृंद तथा शासन प्रभाविका साध्वी जसवंत श्री म. सा. की शिष्या विदुषी साध्वी प्रगुणा, साध्वी प्रियधर्मा, आदि साध्वीवृंद पधार रहे हैं। इसके अलावा देश के कोने-कोने से श्रावक श्राविकाएं गणमान्य शामिल होंगे।

इस संबंधी जानकारी देते हुए रमेश जैन बरड़, अश्विनी जैन बिट्टू, अरुण जैन बबला ने कहा कि समारोह में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह विशेष रूप से शामिल होंगे। इससे पहले भव्य शोभायात्रा भगवान महावीर घंटाघर चौक से आरंभ होकर विभिन्न एरिया से गुजरते हुए श्री आत्मानंद जैन सीनियर सेकेंडी स्कूल दरेसी रोड के विशाल प्रांगण में संपन्न होगी। इससे पहले कमेटी सदस्यों द्वारा सांसद रवनीत सिंह बिट्टू, मेयर बलकार सिंह संधू, कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु, पार्षद सन्नी भल्ला, आदि को निमंत्रण दिया गया है। मौके पर रमेश जैन बरड़, श्री पाल जैन, अश्विनी जैन बिट्टा, भूषण जैन, अरुण जैन बबला, सुशील जैन मोही, संजीव जैन सीए, संजय जैन अमरसन,अशोक जैन टीटू, संजय जैन, पार्षद नरेंद्र काला,राज कुमार जैन स्वास्तिक, जोगिंदर पाल जैन, मुकेश जैन आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK