Move to Jagran APP

Ludhiana Ravan Dahan: धू धू कर जला 110 फीट का रावण, दरेसी मैदान में लगे जय श्री राम के जयकारे

पंजाब की औद्योगिक नगरी लुधियाना के ऐतिहासिक दरेसी मैदान में 110 फीट के रावण के जलते ही जय श्री राम के जयकारे लगने लगे। दहन को देखने के लिए जुटी भारी भीड़ ने बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाया।

By Jagran NewsEdited By: Pankaj DwivediPublished: Wed, 05 Oct 2022 09:42 PM (IST)Updated: Wed, 05 Oct 2022 09:42 PM (IST)
Ludhiana Ravan Dahan: धू धू कर जला 110 फीट का रावण, दरेसी मैदान में लगे जय श्री राम के जयकारे
लुधियाना के ऐतिहासिक दरेसी मैदान में धू धू कर जलता हुआ दशानन।

कृष्ण गोपाल, लुधियाना। शाम 5.41 बजे जैसे ही पुलिस कमिश्नर कौस्तुभ शर्मा ने रिमोट का बटन दबाया, तो ऐतिहासिक दरेसी मैदान में पटाखों की गूंज के बीच 110 फीट का रावण धू धू कर जल उठा। इसी के साथ चारों ओर बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मना। जय श्री राम के नारों से पूरा रामलीला दरेसी मैदान गूंज उठा। इस भव्य उत्सव में हजारों राम भक्तों ने हाजिरी भरी। इससे पहले भगवान राम परिवार की विशाल शोभायात्रा ठाकुरद्वार नौहिरया से निकाली गई। उधर, शहर के अलग-अलग दशहरा ग्राउंड्स पर उत्साह के साथ रावण दहन हुआ।

loksabha election banner

भरत मिलाप मंचन दरेसी में कलः दिनेश मरवाहा

श्री रामलीला दरेसी के तत्वाधान में दशहरा उत्सव से पहले भगवान राम सिंहायन यात्रा निकाली गई। सर्वप्रथम भगवान राम, लक्ष्मण को तिलक की रस्म महंत कृष्ण बावा व महंत गौरव बावा ने की। शोभायात्रा ठाकुरद्वारा नौहिरयां से आरंभ होकर रुपा मिस्त्री गली, चौक हीरा हलवाई, इकबाल गंज रोड, शिवाला रोड, चौक निक्का मल, चौड़ा बाजार, गिरिजाघर चौक, प्रताप बाजार होते हुए दरेसी मैदान पहुंची।

लुधियाना के ऐतिहासिक दरेसी मैदान में रावण दहन देखने के लिए भारी भीड़ जुटी।

संगला वाला शिवाला के महंत नारायण पुरी, दिनेश पुरी, दिव्य ज्योति जागृति संस्थान से स्वामी प्रकाशानंद, गुरु आनंद अत्री, महंत कृष्ण बावा, महंत गौरव बावा ने इस पर्व को बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह हमें अच्छा बनने का संदेश देता है, इसलिए भगवान राम बनना तो मुश्किल तो है, लेकिन नामुकिन नहीं, इसलिए भगवान राम के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित हो।

विशेष मेहमान सीपी कौस्तुभ शर्मा ने पुरस्कार वितरण की रस्म निभाई, वहीं विधायक चौधरी मदन लाल बग्गा ने ध्वजारोहण की रस्म अदा की। इस दौरान भगवान राम व रावण युद्ध का मंचन हुआ। तत्पश्चात 110 फुट के रावण दहन का रिमोर्ट का बटन दबाकर रावण का दहन किया।

इस अवसर पर विधायक विधायक मदन लाल बग्गा, विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल, सांसद रवनीत सिंह बिटटू, सीनियर डिप्टी मेयर शाम सुंदर मल्होत्रा, ज्वाइंट सीपी नरेंद्र भार्गव, पार्षद चौधरी यशपाल, पार्षद अनिल भारती, पार्षद पति उमा दत्त शर्मा, पार्षद अनिल मल्होत्रा, अकाली नेता विजय दानव, नीरज वर्मा, पार्षद पति विपन विनायक, एडीसीपी वन रुपिंदर कौर सरां, एसीपी सुमित सूद, एसीपी रमनदीप, एसीपी गुरसिमरन, मनीषा देवा, रमेश जैन बिटटा, एसएचओ चार नंबर कुलदीप सिंह, बिटटू गुंबर, चंद्रकांत चड्डा, महेश दत्त शर्मा, आदि का सम्मानित कमेटी सदस्यों ने अपने कर कमलों से किया।

इस अवसर पर कमल बस्सी, दिनेश मरवाहा, यशपाल पराशर, रमन कुमार अग्रवाल, उमा दत्त शर्मा, किरण भल्ला, गुलशन टंडन, सुरेश राजा धीर, सुखराम महाजन, लक्ष्मी नाथ गुप्ता, प्रीतम सिंह चावला, सुरेश सलूजा, राजेंद्र गोयल, मोहित जैन, संदीप सभ्रवाल, नीरज पराशर, संदीप मरवाहा, चंद्र रुद्रा, बलवीर गुप्ता, चंद्र रुद्रा, शिव कुमार शर्मा, बलदेव गुप्ता, मोहित जैन, वेद भंडारी, वरिंदर कुमार, अश्वनी शर्मा, प्रेम सिंघानिया, पंकज भनोट, जगदीश कन्नौजिया, राकेश सिंगला, नरेंद्र मल्होत्रा, आदि शामिल थे।

श्री उपकार नगर मैदान में 65 फुट रावण का हुआ दहन

शहर के विभिन्न स्थानों पर दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया गया। उपकार नगर दशहरा कमेटी के तत्वाधान में दशहर उत्सव धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम भगवान राम की डोला यात्रा श्री शिव दुर्गा मंदिर से आरंभ हुई, जो विभिन्न एरिया से गुजरते हुए दशहरा मैदान उपकार नगर पहुंची। इस दौरान राम-रावण युद्ध का मंचन हुआ, जिसमें राम ने रावण को जैसे ही धनुष वाण से मारा। पंडाल में आए राम भक्तों ने जय श्री राम के जयकारे लगाकर स्वागत किया।

लुधियाना के उपकार नगर में दशानन कुछ इस तरह जला। 

इस अवसर पर आए गणमान्यों में विधायक चौधरी मदन लाल बग्गा, मेले में मुख्यातिथि के रूप में विधायक चौधरी मदन लाल बग्गा, सपुत्र अमन बग्गा, गौरव बग्गा,भाजपा नेता प्रवीण बांसल,पुष्पिंदर सिंगल,जीवन गुप्ता,कातेन्दु शर्मा,सीनियर डिप्टी मेयर शाम सुंदर मल्होत्रा,पार्षद पति अनिल मल्होत्रा,पार्षद जय प्रकाश शर्मा,जिला महिला अध्यक्ष मनीषा कपूर,पूर्व पार्षद हेमराज अग्रवाल,कुमार गौरव,दीपक चोपड़ा, धर्मेंद्र वर्मा,राकेश लेखी,अकाली नेता राजेश शर्मा मिंटू, गोलू बाजवा आदि ने भाग लिया।

उपकार नगर दशहरे उत्सव में मुख्य मेहमान विधायक चौधरी मदन लाल बग्गा, अमन बग्गा सहित कमेटी सदस्य। सौ. जागरण

प्रधान चन्नी गिल,चेयरमैन अशोक सरीन,पार्षद्पति राजू थापर ने आए हुए सभी गणमान्य को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। विधायक चौधरी मदन लाल बग्गा ने रावण को अग्नि भेंट करते हुए कहा कि दशहरा पर्व बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है। इस दौरान 65 फीट का रावण धू धू कर जला।

वीरवार को राम-भरत मिलाप मंचन किया जाएगा, इससे पहले भगवान राम डोले की यात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी। इस अवसर पर , काला सरीन, कुलदीप दीपा, डॉ थापर, राजू सरीन, राकेश मल्होत्रा, बॉबी नैय्यर, अजय शर्मा, दविंदर सिंह, कृष्ण आनंद, राम रछपाल, हरिशरण साही,मुनीश गोगी, निक्का मल्होत्रा, बॉबी रॉय,जतिंदर भल्ला,गुलशन बावा,राजिंद्र शर्मा,सतीश बबू,चिंटू शास्त्री,वरुण मेहता, धर्मेंद्र कुमार,अजय शर्मा,जोगिंद्र जोशीला,आदि मौजूद रहे।

श्री नवदुर्गा मंदिर में जलाया रावण का पुतला

श्री नवदुर्गा मंदिर कमेटी सराभा नगर की ओर से दशहरे उत्सव में मंगलवार को रामलीला का मंचन किया गया। जिसमें यूपी कलाकारों ने भगवान राम व रावण की वेशभूषा में अद्भुत मंचन से आए श्रद्धालुओं को तालिया बजाने पर विवश कर दिया। इस दाैरान भगवान राम व रावण युद्ध हुआ। उसके पश्चात 55 फुट का रावण दहन किया गया। इस अवसर पर प्रधान सुभाष दुग्गल, सहित के के सेठ, मनीष आदि शामिल थे।

शहर के अन्य जगहों पर भी रावण दहन का मंचन व उनका पुतला दहन किया गया।

राजगुरु नगर में हुआ रावण दहन

विजय दशमी पर्व को लेकर राजगुरु नगर दशहरा कमेटी द्वारा दशहर उत्सव धूमधाम से मनाया गया। समारोह में रामलीला मंचन में भगवान राम व रावण युद्ध आकर्षण का केंद्र रहा। जिसमें भगवान राम को रावण युद्ध के लिए ललकारते है, भगवान मुस्कारकर उनसे युद्ध करते है, अंत में बुराई पर अच्छाई की जीत होती है, रावण मारा जाता है। इस दौरान 50 फुट रावण का दहन किया गया।

श्री हरिओम मंदिर दशहरा कमेटी ने मनाया दशहरा पर्व

श्री हरिओम मंदिर दशहरा कमेटी की ओर से चंडीगढ़ रोड वार्ड 21 में पड़ते ग्लाडा ग्राउंड में दशहरा पर्व बड़ी धूम धाम से मनाया गया। इस दौरान पहुंचे गन्मानयो को प्रधान रोशन लाल शर्मा व कमेटी प्रबन्धको ने सम्मान प्रतीक भेंट किए। इस दौरान 60 फुट का रावण का पुतला दहन किया गया। इस दौरान विजय शर्मा, पंडित ओमप्रकाश वशिष्ठ, अनिल गुप्ता, जॉनी भल्ला, जतिंदर भनोट, राजकुमार राजी आदि मौजूद रहे।

परंपरागत तरीके से होगा रामलीला का मंचन

अग्र नगर दशहरा कमेटी के तत्वाधान में 50 फीट के रावण दहन किया गया। इससे पहले भगवान राम-रावण युद्ध हुआ, अंत में राम ने रावण को मार विजय दशमी का संदेश दिया। इस दौरान रामलीला का मंचन प्राचीनतम परम्परागत तरीके से हुआ, जहां लोगों ने श्रद्धालुओं ने अभिनंदन कर उनका स्वागत किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.