बाप-बेटे ने हत्या को आत्महत्या दिखाने लिए सुरिंदर के मुंह में डाल दी थी कीटनाशक दवा
आरोपित राज सिंह को शक था कि सुरिंदर कुमार के उसकी पत्नी के साथ संबंध हैं। आरोप है कि उसने बेटे और उसके दोस्त के साथ मिलकर उसका कत्ल किया है।
लुधियाना, जेएनएन। काकोवाल रोड स्थित संत विहार में सिलाई मशीन की फैक्ट्री के मालिक के भांजे की हत्या करने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को बाप-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। बेटे के एक दोस्त की गिरफ्तारी अभी बाकी है। हत्या के बाद उन्होंने भांजे के मुंह में कीटनाशक दवा डाली थी ताकि मामला खुदकुशी का लगे। हालांकि मौके पर मिले खूून के धब्बों से साजिश का पर्दाफाश हो गया। यही नहीं हत्यारे का ससुर पंजाब होमगार्ड में तैनात है। उसने ही पुलिस से हत्या संबंधी आशंका जाहिर की थी। पुलिस ने पिता राज सिंह और उसके बेटे सतनाम को गिरफ्तार कर लिया है।
एडीसीपी गुरप्रीत सिंह सिकंद ने बताया कि वीरवार की रात थाना बस्ती जोधेवाल पुलिस को सूचना मिली थी कि काकोवाल रोड स्थित सिलाई मशीन के पार्ट बनाने वाली फैक्ट्री में मजदूर सुरिंदर कुमार की मौत हुई है और उसे अस्पताल ले जाया जा रहा है। पुलिस ने फैक्ट्री में जाकर जांच की तो फर्श पर लगे खून के धब्बे देखे तो शक जाहिर हुआ। अब पुलिस को यह तो पता चल गया था कि सुरिंदर कुमार की हत्या की गई है। हत्या किसने की है इसकी जांच के लिए पुलिस कडिय़ां जोडऩे लगी। तभी पता चला राज सिंह की पत्नी का पिता होमगार्ड का जवान है। उन्हें जांच के लिए बुलाया गया तो उसने कहा कि उसकी बेटी और दामाद में किसी बात को लेकर झगड़ा रहता था। वे सुरिंदर कुमार को लेकर भी झगड़ते थे। पुलिस ने जैसे ही राज सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो भेद खुल गया।
जांच के बाद पता चला कि आरोपित राज सिंह को शक था कि सुरिंदर कुमार के उसकी पत्नी के साथ संबंध हैं। पूरी योजना के अनुसार राज सिंह ने सुरिंदर कुमार के सिर में लकड़ी से चोट मारी थी, मगर चोट गहरी लग गई और उसके सिर से खून निकलने लगा। फिर उन्होंने उसके मुंह में कीटनाशक दवा भी डाल दी थी। हत्या में राज सिंह का बेटा सतनाम सिंह और उसका एक अन्य दोस्त भी शामिल था। सतनाम बारहवीं में पढ़ता है और उसने अपने ही स्कूल के दसवीं कक्षा के छात्र को इसके लिए अपने साथ मिलाया था। पुलिस के अनुसार उसकी भूमिका की जांच की जा रही है और उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें