Move to Jagran APP

दिवाली के अगले दिन भी लोगों ने दस बजे के बाद जमकर चलाए पटाखे, सात थानों में केस दर्ज Ludhiana News

10 बजे के बाद लोगों ने निर्देर्शों को ताक पर रख जमकर पटाखे चलाए। मामले में सात थानों की पुलिस ने अब 13 विभिन्न इलाकों में रहने वाले दर्जनों अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

By Vikas KumarEdited By: Published: Tue, 29 Oct 2019 02:25 PM (IST)Updated: Tue, 29 Oct 2019 02:26 PM (IST)
दिवाली के अगले दिन भी लोगों ने दस बजे के बाद जमकर चलाए पटाखे, सात थानों में केस दर्ज Ludhiana News
दिवाली के अगले दिन भी लोगों ने दस बजे के बाद जमकर चलाए पटाखे, सात थानों में केस दर्ज Ludhiana News

लुधियाना, जेएनएन। सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी किए गए निर्देश के बावजूद दिवाली की रात शहर में रात 10 बजे के बाद पटाखे फोड़े गए। मामलों को लेकर विभिन्न थानों की पुलिस ने कुल 14 इलाकाें में रहने वाले दर्जनों अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किए थे। दिवाली के अगले दिन सोमवार की रात भी 10 बजे के बाद लोगों ने निर्देर्शों को ताक पर रख जमकर पटाखे चलाए। जिसमें सात थानों की पुलिस ने अब 13 विभिन्न इलाकों में रहने वाले दर्जनों अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है। अारोपितों के खिलाफ लाइसेंस यूनिट व पुलिस कमिश्नर के आदेशों का उल्लंघन करने के आरोप में केस दर्ज किए गए हैं।

loksabha election banner

जानकारी के मुताबिक थाना जमालपुर पुलिस ने मुंडियां कलां के 33 फुटा रोड के राम नगर इलाके में रहने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस की छापेमारी का पता चलते ही सभी आरोपित फरार हो गए। थाना पीएयू पुलिस ने रिशी नगर इलाके में पटाखे फोड़ रहे अज्ञात लोगों को नामजद किया है। थाना सराभा नगर पुलिस ने बीआरएस नगर के भगत नामदेव चौक के पास आतिशबाजी कर रहे लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना सराभा नगर पुलिस ने बाड़ेवाल रोड स्थित माणे की डेयरी के पास पटाखे चला रहे कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस की दबिश देख कर आरोपित फरार हो गए। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने प्रीत पैलेस के पीछे पटाखे चला रहे अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। थाना माॅडल टाउन पुलिस ने ही गुलाटी चौक में पटाखेबाजी कर रहे अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया।

वहीं थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने गांव गोबिंदगढ़ इलाके में पटाखे चला रहे लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने ही ढंडारी खुर्द इलाके में पटाखेबाजी कर रहे अज्ञात लोगों केा नामजद करके उनकी तलाश शुरू की है। थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने तीसरी रेड के दौरान चंडीगढ़ रोड के एसएस रीयल इस्टेट इलाके में पटाखे चला रहे अज्ञात लोगों को नामजद किया। थाना डिवीजन नंबर दो पुलिस ने विजय नगर में पटाखे चला रहे अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। थाना डिवीजन नंबर दो पुलिस ने ही जनकपुरी मार्केट में आतिशबाजी कर रहे लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। थाना डिवीजन नंबर 6 पुलिस ने कोट मंगल सिंह इलाके में पटाखे चला रहे लोगों के खिलाफ पर्चा दर्ज किया। इसके अलावा थाना डिवीजन नंबर 6 पुलिस ने ही कलसियां वाली गली में आतिशबाजी कर रहे लोगों को नामजद करके उनकी तलाश शुरू की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.