Move to Jagran APP

रात में यात्रियों को ऑटो में बिठा बनाते थे निशाना, लूटपाट गिरोह के छह सदस्य दबोचे

अारोपित यात्रियों को ऑटो में बिठाने के बाद एक सुनसान जगह पर ले जाते थे। फिर मोटरसाइकिलों पर गैंग के अन्य सदस्य भी पहुंचते थे। यात्रियों को लूटने के बाद सभी फरार हो जाते थे।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Tue, 21 Jan 2020 01:12 PM (IST)Updated: Tue, 21 Jan 2020 06:47 PM (IST)
रात में यात्रियों को ऑटो में बिठा बनाते थे निशाना, लूटपाट गिरोह के छह सदस्य दबोचे
रात में यात्रियों को ऑटो में बिठा बनाते थे निशाना, लूटपाट गिरोह के छह सदस्य दबोचे

लुधियाना, जेएनएन। महानगर में रात के अंधेरे में कहीं भी आना-जाना खतरों से खाली नहीं है। मंगलवार को थाना सलेम टाबरी पुलिस ने राहगीरों अौर यात्रियों से लूटपाट करने वाले एक गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। आरोपित न्यू अमन नगर निवासी अनिल कुमार, स्वरूप नगर निवासी राज कुमार, अमन नगर निवासी जतिंदर, महावीर कालोनी निवासी विशाल भंडारी, साहिल कथोरिया अौर खजूर चौक के नजदीक रहने वाला लखविंदर हैं। पुलिस ने अारोपितों के कब्जे से एक ऑटो, चार मोटरसाइकिल, दस मोबाइल, तीन दातर, एक पेचकस अौर एक सूअा बरामद किया। थाना सलेम टाबरी पुलिस ने अारोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ करनी शुरू कर दी है।

prime article banner

थाना सलेम टाबरी में तैनात प्रीतपाल सिंह के मुताबिक जालंधर बाईपास के नजदीक स्थित महाराजा रणजीत सिंह अजायब घर के नजदीक सभी अारोपित बैठक कर लूटपाट की योजना बना रहे थे। सूचना मिलते ही मौके पर छापेमारी कर उन्हें हथियारों समेत गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान अारोपितों ने बताया कि वे रात में राहगीरों व यात्रियों को निशाना बना लूटपाट करते थे। अारोपितों के खिलाफ पहले भी लूटपाट के मामले दर्ज हैं।

ऑटो में बिठाकर बनाते थे यात्रियों को निशाना

अारोपितों ने बताया कि वह नशे के अादी हैं अौर इसकी पूर्ति को लिए वारदातें करते हैं। अारोपित यात्रियों को ऑटो में बिठाने के बाद एक सुनसान जगह पर ले जाते थे। उसके बाद पीछे से मोटर साइकिलों पर सवार होकर गैंग के अन्य सदस्य भी मौके पर जा धमकते थे। फिर, यात्रियों को लूटने के बाद सभी फरार हो जाते थे। पुलिस के मुताबिक अारोपितों से पूछताछ की जा रही है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.