Heroin Smuggling: लुधियाना में हेरोइन व नशीली दवाओं सहित तीन तस्कर गिरफ्तार
Heroin Smuggling शहर में नशीली दवाओं की तस्करी का काराेबार फल-फूल रहा है। थाना सदर पुलिस ने ही गुप्त सूचना के आधार पर गांव दाद में दबिश देकर एक व्यक्ति को 650 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया।
लुधियाना, जेएनएन। नशा तस्करों के खिलाफ छेड़ी मुहिम के अंर्तगत बीते चौबीस घंटों के दौरान पुलिस ने विभिन्न जगहों पर कार्रवाई करते हुए हेरोइन व नशीली दवाओं के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ तीन केस दर्ज करके पूछताछ की जारही है। थाना सदर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव ठक्कर वाल- दाद रोड पर दबिश देकर एक व्यक्ति को 1150 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया। एसआई जगतार सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान थ्रीके की रांची कालोनी निवासी गुरमीत सिंह के रूप में हुई।
थाना सदर पुलिस ने ही गुप्त सूचना के आधार पर गांव दाद में दबिश देकर एक व्यक्ति को 650 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया। एएसआइ रछपाल सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान गांव जस्सोवाल निवासी संदीप सिंह के रूप में हुई। थाना डिवीजन नंबर 5 पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रेलवे कालोनी नंबर 5 के पास दबिश देकर एक व्यक्ति को 5 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया। एएसआई परमदीप सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान धांधरां रोड की अनमोल कालोनी निवासी सवनीत सिंह के रूप में हुई।
यह भी पढ़ें-दहेज उत्पीड़न के दो मामलों में चार नामजद
दहेज के लिए विवाहिताओं का शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने के आरोप में थाना वूमेन पुलिस ने दो परिवारों के चार लोगों पर दो केस दर्ज किए है। पुलिस नामजद आरोपितों की तलाश में है। पहले केस में पुलिस ने कुंदनपुरी निवासी अंजली की शिकायत पर चंडीगढ़ रोड के गुरदयाल इंक्लेव निवासी अनूप कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया। अपने बयान में पीड़िता ने बताया कि जुलाई 2015 में उसकी शादी आरोपित के साथ हुई थी। शादी के कुछ ही समय के बाद और दहेज लाने की मांग को लेकर आरोपित ने उसे शारीरिक व मानसिक तौर पर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
दूसरे केस में पुलिस ने शिमला पुरी के हरिकृष्ण नगर निवासी हरविंदर कौर की शिकायत पर गुरु नानक कालोनी निवासी लखविंदर सिंह, उसके पिता जसवंत सिंह तथा मां अमरजीत कौर के खिलाफ मामला दर्ज किया। अपने बयान में पीड़िता ने बताया कि मार्च 2016 में उसकी शादी आरोपित लखविंदर के साथ हुई थी। शादी के कुछ ही समय के बाद और दहेज लाने की मांग को लेकर आरोपितों ने उसे शारीरिक व मानसिक तौर पर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।