मरने से पहले भाई ने अपनी निशानी बता थमाया पिस्तौल, ढाई साल बाद लुधियाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
लुधियाना पुलिस ने 32 बोर की देसी पिस्तौल तथा दो जिंदा कारतूस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित का रिमांड हासिल कर उससे कड़ी पूछताछ कर रही है। आरोपित की पहचान गांव जस्सोवाल निवासी वरिंदरपाल सिंह के रूप में हुई है।
लुधियाना, जेएनएन। थाना सदर पुलिस ने 32 बोर की देसी पिस्तौल तथा दो जिंदा कारतूस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ केस दर्ज करके शुक्रवार उसे अदालत में पेश किया गया। जहां से रिमांड हासिल करके कड़ी पूछताछ की जा रही है।
एएसआई गुरदीप सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान गांव जस्सोवाल निवासी वरिंदरपाल सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने वीरवार शाम गुप्त सूचना के आधार पर उसके गांव में एक दुकान पर दबिश देकर उसे काबू किया। पूछताछ़ में उसने बताया के वो पिस्तौल उसके मृतक भाई इकबाल सिंह का है। उसकी ढाई साल पहले मौत हो चुकी है। वो उत्तर प्रदेश से वो पिस्तौल खरीद कर लाया था। मगर जब वो बीमार रहने लगा और डाक्टरों ने उसके बचने की संभावनाएं खत्म बता दीं तो उसने वरिंदरपाल सिंह को अपने पास बुला कर वो पिस्ताैल उसे दे दिया। उसे अपनी निशानी बता संभाल कर रखने के लिए भी कहा।
गुरदीप सिंह ने बताया कि वरिंदरपाल सिंह गांव में खेतीबाड़ी करने के साथ साथ आटा चक्की चलाता है। वीरवार वो अपने घर के बाहर पकौड़े की दुकान पर बैठा था, जहां से उसे काबू कर लिया गया।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें