Move to Jagran APP

लुधियाना में चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, 20 किलो धागा व 8 मोबाइल फोन बरामद

लुधियाना पुलिस ने चोर गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार कर सफलता हासिल की है। उनके कब्जे से चोरी का धागा तथा 8 मोबाइल फोन बरामद हुए। उनसे की जा रही पूछताछ में कई अहम खुलासे होने की संभावना है।

By DeepikaEdited By: Published: Thu, 30 Jun 2022 01:34 PM (IST)Updated: Thu, 30 Jun 2022 01:34 PM (IST)
लुधियाना में चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, 20 किलो धागा व 8 मोबाइल फोन बरामद
लुधियाना पुलिस ने चोर गिरोह के चार सदस्यों को किया गिरफ्तार। (सांकेतिक)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। पुलिस ने विभिन्न जगहों पर कार्रवाई करते हुए दो चोर गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरी का धागा तथा 8 मोबाइल फोन बरामद हुए। उनके खिलाफ दो केस दर्ज करके वीरवार अदालत में पेश किया गया। जहां से रिमांड हासिल करके कड़ी पूछताछ की जा रही है।

loksabha election banner

थाना दरेसी पुलिस ने फैक्टरी में चोरी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 20 किलो धागा बरामद किया गया। एएसआए संतोख सिंह ने बताया कि उनकी पहचान प्रेम विहार की गली नंबर 1 निवासी सुनील कुमार तथा न्यू शक्ति नगर की गली नंबर 6 निवासी सागर सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने माडल ग्राम की प्रताप कालोनी निवासी अमित डाबर की शिकायत पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया।

अपने बयान में उसने बताया कि न्यू शिवपुरी के प्रीतम पुरी में उसकी फैक्टरी है। 27 जून की रात 8 बजे वो किसी काम के लिए बाजार गया था। एक घंटे के बाद जब वो वापस लौटा तो देखा कि 57 किलो धागे के दो बोरे चोरी हो चुके थे। छानबीन के दौरान पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करके 20 किलो धागा बरामद कर लिया। संतोख सिंह ने कहा कि बाकी का धागा भी बरामद कराया जाएगा।

थाना डिवीजन नंबर-6 पुलिस ने चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 8 मोबाइल फोन बरामद किए गए। एएसआई गुरजीत सिंह ने बताया कि उनकी पहचान जगराओं पुल से सटी कबीर बस्ती निवासी दीपक कुमार तथा आशु कुमार के रूप में हुई। पुलिस को बुधवार दोपहर बाद गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपित चोरी की वारदातें करते हैं।

यह भी पढ़ेंः- Sidhu Moose Wala murder: गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को मानसा कोर्ट में आज पेश करेगी पुलिस, सुरक्षा चाक चाैबंद

आज भी वो लोग चोरी के मोबाइल फोन बेचने की फिराक में निकले हैं। सूचना के आधार पर ओवरलाक रोड स्थित तिकोनी पार्क के पास की गई नाकाबंदी के दौरान दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। गुरजीत सिंह ने कहा कि आरोपितों का पुराना रिकार्ड चेक किया जा रहा है। उनसे की जा रही पूछताछ में कई अहम खुलासे होने की संभावना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.