Move to Jagran APP

रिफलेक्टर लगाओ मुहिम की होगी शुरुआत

जासं, जगराओं : ठंड के साथ पड़ने वाली स्मॉग में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जगरा

By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Dec 2017 03:00 AM (IST)Updated: Wed, 13 Dec 2017 03:00 AM (IST)
रिफलेक्टर लगाओ मुहिम की होगी शुरुआत
रिफलेक्टर लगाओ मुहिम की होगी शुरुआत

जासं, जगराओं : ठंड के साथ पड़ने वाली स्मॉग में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जगराओं नंबरदार यूनियन ने लुधियाना फिरोजपुर राष्ट्रीय मार्ग से गुजरने वाले वाहनों पर रिफलेक्टर लगाने का फैसला किया। यह फैसला नंबरदारों ने मंगलवार को हुई मीटिंग में फैसला लिया। प्रधान परमिंदर सिंह चाहल की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में कहा कि यूनियन की ओर से किए जाते समाजसेवी कार्यो में इस बार धुंध कारण होते सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आगे आना चाहिए। अकसर देखने में आया है कि बहुत वाहनों पर तो न कोई रिफलेक्टर होता है न ही पिछली लाइटें जलती होती है। जिस कारण भयानक हादसे कई कीमती जिंदगियां लील जाते हैं। इस पर समूह नंबरदारों ने वाहनों पर रिफलेक्टर लगाने का फैसला किया है। इस मौके पर हरी सिंह गालिब, चमकौर सिंह चक्र, आत्मा सिंह कलेर, मलकीत सिंह लीला, हरनेक सिंह हठूर, विशाखा सिंह चक्र, जसवंत सिंह शेखदौलत, सतनाम सिंह बसूवाल, बलवीर सिंह गालिब, टहल सिंह सूजापुर, निर्मल सिंह देहड़का, रेशम सिंह लक्खा, कुलवंत सिंह शेरपुर , मेजर सिंह सुजापुर, प्रीतम सिंह ढैपई, इकबाल सिंह कमालपुरा, केहर सिंह काउंके, दर्शन सिंह चक्र, सोहन सिंह सुजापुर, हरपाल सिंह काउंके, शिंदर सिंह चक्र, चरण सिंह गालिब, मनदीप सिंह कलेर, पाल सिंह कोठे राहलां, गुरमेल सिंह शेरपुर, बूटा सिंह भम्मीपुरा, गुरदीप सिंह मल्ला, मलकीत सिंह मानूके, जग्गा सिंह जगराओं उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.