Move to Jagran APP

Ludhiana News: आठ महीने बाद साहनेवाल आया था जोगा सिंह, ऑपरेशन अमृतपाल के तहत पुलिस ने किया था गिरफ्तार

ऑपरेशन अमृतपाल के तहत पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए जोगा सिंह का लिंक साहनेवाल से निकला है। वह पिछले दस साल से यहां के गुरुद्वारा रेडू साहिब के गुरुद्वारा साहिब में बाबा मेजर सिंह के साथ कार सेवा करता था।

By Jagran NewsEdited By: Nidhi VinodiyaPublished: Fri, 31 Mar 2023 04:57 PM (IST)Updated: Fri, 31 Mar 2023 04:57 PM (IST)
Ludhiana News: आठ महीने बाद साहनेवाल आया था जोगा सिंह, ऑपरेशन अमृतपाल के तहत पुलिस ने किया था गिरफ्तार
आठ महीने बाद साहनेवाल आया था जोगा सिंह, ऑपरेशन अमृतपाल के तहत पुलिस ने किया था गिरफ्तार

लुधियाना, जागरण संवाददाता । ऑपरेशन अमृतपाल के तहत पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए जोगा सिंह का लिंक साहनेवाल से निकला है। वह पिछले दस साल से यहां के गुरुद्वारा रेडू साहिब के गुरुद्वारा साहिब में बाबा मेजर सिंह के साथ कार सेवा करता था। वहां पर विवाद के बाद उसे वहां से निकाल दिया गया था, वह लुधियाना के गुरुद्वारा गऊ घाट में सेवा करने लगा था। इसके बाद वह उत्तर प्रदेश के किसी गुरुद्वारा साहिब में सेवा करने लगा था।

loksabha election banner

गिरफ्तारी के बाद से साहनेवाल के लोग हैरान

वह आठ माह बाद 28 मार्च को ही साहनेवाल आया था। उसने गुरुद्वारा साहिब रेडू साहिब में बाबा मेजर सिंह से भी मिला था और इसके बाद वहां से चला गया था। पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार किए जाने की खबर के बाद साहनेवाल के लोग हैरान हैं। पुलिस की टीमें 28 मार्च के बाद से ही साहनेवाल में लगातार उसके लिंक के लोगों से पूछताछ कर रही हैं। वहां पर आस पास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। बाबा जोगा सिंह की कई सीसीटीवी फुटेज पुलिस की तरफ से पूरे साहनेवाल इलाके में खंगाली जा रही हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.